{"_id":"63568d205b98b960cc73493d","slug":"thieves-targeted-the-farmer-house-cash-theft-including-jewelery-worth-lakhs-in-bikaner","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner: किसान के घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात सहित नगदी पर हाथ साफ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner: किसान के घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात सहित नगदी पर हाथ साफ किया
Mon, 24 Oct 2022 06:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 24 Oct 2022 06:33 PM IST
सार
राजस्थान के बीकानेर जिले में एक किसान के घर चोरी हुई है। चोरों ने लाखों के जेवरात सहित नगदी पर हाथ साफ किया है। फिलहाल, किसान ने डूंगरगढ़ थाने में सूचना दे दी है।
विज्ञापन
किसान के घर में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीकानेर जिले के श्री डूंगरगढ़ रिडी गांव में रविवार देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब पच्चीस लाख रुपयों के सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की सूचना मिलने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची श्री डूंगरगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी करवाकर चोरों का सुराग ढूंढने में लगी है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिडी गांव के डुमेरा बास के वार्ड नंबर दो में गणपत पुत्र बलिहारा सिद्ध के घर रविवार देर रात चार चोरों ने घुसकर सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोर छत के रास्ते से घर के आंगन में उतरे और कमरों में दाखिल हुए। चोरी के समय पूरा परिवार घर के बाहर बने कमरे में सो रहा था। लेकिन घर के किसी भी सदस्य को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
कमरों में बंद पड़ी अलमारियों के ताले तोड़कर इनमें रखें सोने चांदी के जेवरात ले गए। चोरी की इस घटना में ढाई सौ ग्राम सोने और दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण चोर ले गए, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है। डूंगरगढ़ में इससे पहले भी कई बड़ी चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन