{"_id":"61f8d483b8ae747cda14ece4","slug":"thief-gang-exposed-five-accused-arrested-in-sawai-madhopur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: चोर गिरोह के पांच सदस्य पकड़ाए, पूछताछ में कई जिलों में वारदात करना कबूल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: चोर गिरोह के पांच सदस्य पकड़ाए, पूछताछ में कई जिलों में वारदात करना कबूल किया
Tue, 01 Feb 2022 12:06 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:06 PM IST
सार
गिरफ्तार आरोपियों ने 1 जनवरी की रात ग्राम सलेमपुर में घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति से मारपीट कर की थी लूट
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला पुलिस ने बाहरी जिलों की आपराधिक गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रामजीलाल उर्फ रामदयाल, रामकेश उर्फ तितरया, जशरथ उर्फ उदड़, राजेश उर्फ गोट्या उर्फ भात्या, मुकेश उर्फ भुरिया उर्फ पाद्या के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने ग्राम सलेमपुर में डकैती, वृद्ध दंपति के साथ मारपीट कर चांदी के कड़े लूटने की वारदात कबूल की है। सवाईमाधोपुर, दौसा, टौंक, करौली और जयपुर में चोरी सहित तीन दर्जन वारदात करना भी स्वीकार किया है।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार खींची ने बताया कि 1 जनवरी की रात ग्राम सलेमपुर रेलवे पुलिया के पास बदमाशों ने घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने लोह के सरिए व डंडों से बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट की और वृद्ध महिला के हाथ-पैर से चांदी के कड़े काटकर ले गए थे। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से वारदात में उपयोग की गई तीन मोटर साइकिल सहित चोरी का अन्य सामान जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन