फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Theft revealed in Barmer accused arrested with gold and silver worth Rs 15 lakh

Barmer news: लाखों की चोरी का खुलासा, 15 लाख का सोना-चांदी बरामद, हिस्ट्रीशीटर नकबजन गिरफ्तार

Thu, 07 Sep 2023 07:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 07 Sep 2023 07:24 PM IST
सार

बाड़मेर एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर रामसर का कुआं गांव की रहने वाली महिला ने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने करीब एक महीने बाद वारदात का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Theft revealed in Barmer accused arrested with gold and silver worth Rs 15 lakh
पुलिस गिरफ्त में आरोपी चोर विरमा राम। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाड़मेर की सदर थाना पुलिस ने करीब एक महीने पहले हुई लाखों की चोरी का खुलासा कर शातिर चोर विरमा राम मेघवाल पुत्र राणाराम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 189.02 ग्राम सोने के जेवरात और 2.255 किलो गलाई हुई चांदी की बट्टी बरामद की गई है। बरामद किए गए माल की कीमत 15 लाख रुपये के करीब है।

विज्ञापन


बाड़मेर एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि घटना के संबंध में रामसर का कुआं गांव निवासी मोमता राम ने केस दर्ज कराया था। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया था कि 8 अगस्त को अज्ञात चोर उसके मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात चुरा ले गया। चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम बनाई गई। 
विज्ञापन


पुलिस टीम ने मुखबिरों को एक्टिव किया। साथ ही आदतन  अपराधियों और संदिग्धों पर भी नजर रखी गई। संदिग्ध पाए जाने पर विरमा राम को हिरासत ने लेकर पूछताछ की गई तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस की टीम ने आरोपी की निशानदेही से 189.02 ग्राम सोने के जेवरात और चांदी के जेवरात को गला कर बनाई गई 2.255 किलो की बट्टी बरामद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

      
आरोपी के खिलाफ पहले से 18 केस दर्ज
पुलिस पूछताछ में आरोपी विरमा राम ने बताया कि उसने 8 अगस्त को ही थाना गिड़ा क्षेत्र के कालानाड़ा झाख एरिया में भी एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उसके खिलाफ कई थानों में 18 केस दर्ज हैं। आरोपी शिव थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed