{"_id":"63dfc5de315a9851fe73fc28","slug":"theft-in-sirohi-jain-temple-thieves-also-broke-idols-rajasthan-news-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सिरोही के जैन मंदिर में चोरी, चोरों ने मूर्तियों को भी किया खंडित, लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सिरोही के जैन मंदिर में चोरी, चोरों ने मूर्तियों को भी किया खंडित, लोगों में आक्रोश
Sun, 05 Feb 2023 08:36 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 05 Feb 2023 08:36 PM IST
सार
चोरों ने एक मूर्ति का हाथ तोड़ा दिया, मूर्तियों की आंखें और भौंह भी निकाल कर ले गए। जैन समाज के लोगों ने थाने में केस दर्ज कराकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
चोरों ने मूर्तियों को किया खंडित।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के सिरोही जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार रात को चोरों ने शहर के कोलर गढ़ में श्री आदिनाथ मंदिर के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान चोरों ने मंदिर से नकदी चुराई और कुछ मूर्तियों को खंडित कर उनकी जगह से हटा दिया।
विज्ञापन
चोरों ने एक मूर्ति का हाथ तोड़ा गया और मूर्तियों की आंखें और भौंह निकाल कर ले गए। चोरों ने जिन मूर्तियों को खंडित किया है उनमें मूलनायक श्री आदिनाथ, आदिनाथ की दो मूर्तियां और चंद्रप्रभु स्वामी की दो मूर्तियां शामिल हैं। चोर आदिनाथ भगवान की मूर्ति पर लगी भौंह भी निकालकर ले गए। चोरों ने मंदिर के पीछे विराजमान पारसनाथ भगवान की मूर्ति को भी अपनी जगह से हटा दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लगने पर जैन समाज के लोगों ने पालड़ी पुलिस प्रशासन को सूचना दी और केस दर्ज कराया। वारदात से जैन समाज के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन