फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The visor of a 2-storey house collapsed in Ajmer

Ajmer: नगरा क्षेत्र में दो मंजिला मकान का छज्जा गिरा, बाल-बाल बच गए लोग

Mon, 28 Mar 2022 10:35 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 28 Mar 2022 10:35 PM IST
सार

अजमेर में मकान का छज्जा गिर गया। हादसा रात को हुआ, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
The visor of a 2-storey house collapsed in Ajmer
अजमेर में मकान का गिरा छज्जा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अजमेर के नगरा स्थित एक दो मंजिला मकान का भारी भरकम छज्जा गिर गया। इस दौरान हुए धमाके से क्षेत्र में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। 

विज्ञापन


छज्जा गिरने से बाथरूम और पानी की टंकी क्षतिग्रस्त हो गई। मकान में किराए पर रह रही इंदू चौहान ने बताया कि मकान जयपुर में रहने वाले गंगासिंह चौहान का है। रविवार की रात करीब 3 बजे अचानक जोरदार धमाका हुआ। पहले बड़ा बच्चा उठा और उसने सबको जगाया। सभी ने गेट खोलकर बाहर आने का प्रयास किया लेकिन मलबे के कारण गेट नहीं खुले। बाद में पीछे के दरवाजे से बाहर निकले। इस दौरान धूल मिट्टी से बच्ची की तबीयत भी खराब हो गई। छज्जा गिरने से हाल में बनाए गए बाथरूम की पट्टियां टूट गई। पानी की टंकी क्षतिग्रस्त हो गई

विज्ञापन


क्षेत्रवासियों ने बताया कि जब यह बालकनी बनाई थी, तब भी लोगों ने विरोध जताया था। लेकिन मकान मालिक नहीं माना। आज यह हादसा हो गया। दिन के समय यहां बच्चे रहते हैं और सभी लोग आसपास ही रहते हैं। दिन के समय छज्जा गिरता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में लगी आग,बुजुर्ग महिला आई चपेट में
पाली जिले के एक गांव में सोमवार को हादसा हो गया। यहां सोजत के समीपवर्ती गांव खोखरा के एक खेत में आग लग गई। खेत में सूखा चारा होने के कारण कुछ ही देर में आग मे विकराल रूप ले लिया। इस दौरान बाडे़ में रखा करीब 10 टोली सूखा चारा और करीब 2 टोली गेहूं की बालियां आग में जलकर राख हो गईl बाड़े में आग की ऊंची लपटें लगती देख वहां पर रहने वाली बुजुर्ग महिला ने आग बुझाने का प्रयास किया,  इस दौरान वह भी आग की चपेट में आ गई। जिसे उपचार के लिए सोजत अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहीं, बाड़े में बंधी एक भैंस भी आग की चपेट में आई है। जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। आगजनी की इस घटना में बेरे पर स्थित दो मकान भी चपेट में आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed