{"_id":"5857ad484f1c1b716be3928a","slug":"the-state-will-be-e-cabinet-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-कैबिनेट वाला स्टेट बनेगा राजस्थान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-कैबिनेट वाला स्टेट बनेगा राजस्थान
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Dec 2016 03:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार अब ई-कैबिनेट होने जा रही है। राज्य सरकार ने प्रदेश की कैबिनेट मीटिंग पेपरलेस बनाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश सारे विभागों को जारी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि अगली कैबिनेट की मीटिंग के सभी एजेंडा पेपर फाइल की जगह इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
नई व्यवस्था लागू होने पर कैबिनेट के लिए विभागों के माध्यम से एजेंडा आइटम कंप्यूटर के माध्यम से आएंगे। कोई भी एजेंडा बिंदू फाइल के माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा। कैबिनेट की मीटिंग में फाइल खोलकर मुख्यमंत्री द्वारा कैबिनेट मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श की जगह कंप्यूटर की फाइल के प्रिजेंटेशन के माध्यम से डिस्कशन होगा।
विज्ञापन
बता दें कि राजस्थान देश का दूसरा ई-कैबिनेट वाला स्टेट बन जाएगा। इससे पहले 2014 में आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ई-कैबिनेट व्यवस्था लागू की थी।
विज्ञापन