फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The shocking secret of bride revealed on honeymoon husband filed case in Jaipur

Rajasthan: 'मन्नत पूरी नहीं होने तक संबंध नहीं बनाऊंगी', पति ने जबरदस्ती की तो खुला नई दुल्हन का ये राज

Wed, 28 Jun 2023 03:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 28 Jun 2023 03:18 PM IST
सार

जयपुर में एक युवक ने चार लाख रुपये देकर शादी की, लेकिन उसकी पत्नी पहले से ही शादीशुदा निकली। पति की संबंध बनाने की जिद पर नई नवेली दुल्हन ने अपने शादीशुदा होने की सच्चाई पति को बताई तो उसके होश उड़ गए। अब उसने न्याय के लिए थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
The shocking secret of bride revealed on honeymoon husband filed case in Jaipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जयपुर जिले के मुहाना थाना इलाके में शादी के बाद एक युवक चक्कर में फंस गया। पीड़ित पति ने शादी के बाद दुल्हन के साथ संबंध बनाने की कोशिश की तो उसकी नई नवेली पत्नी उसे दुष्कर्म और दहेज प्रताड़ना के केस में फंसाने की धमकी देने लगी। बाद में पीड़ित पति ने जानकारी जुटाई तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी पहले से ही शादीशुदा थी। अब पीड़ित न्याय के लिए पुलिस थाने के चक्कर लगा रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये मामला जयपुर के मुहाना थाना इलाके का है। यहां रहने वाले एक युवक छोटेलाल ने केस दर्ज कराया है। युवक ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसकी उम्र 35 साल की हो गई थी, लेकिन शादी के लिए कोई भी रिश्ता तय नहीं हो पा रहा था। इसके चलते वह और उसका परिवार परेशान था। 
विज्ञापन


पीड़ित छोटेलाल ने उसकी कंपनी के बाहर चाय की दुकान लगाने वाले राजू को शादी नहीं होने की बात बताई। जिसके बाद राजू ने उससे कहा कि उसके एक दोस्त दीपक की छोटी बहन कुंआरी है, दीपक उसके लिए कई दिन से लड़का देख रहा है। राजू के कहने पर छोटेलाल ने लड़की रिश्ते की बात करने के लिए हामी भर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजू छोटेलाल को लेकर अपने दोस्त दीपक के घर गया, जहां उसकी मुलाकात दीपक की बहन मंजू से हुई। सब कुछ तय होने के बाद छोटेलाल ने मंजू के परिवार को शादी के लिए चार लााख रुपये दिए। कुछ दिन बाद छोटेलाल ने मंजू के साथ शादी कर ली। शादी के बाद मंजू घर आई तो वह अपने पति से दूर-दूर रह रही थी।

छोटेलाल के पूछने पर मंजू ने बताया कि उसने मन्नत मांगी है, जिसके पूरे होने के बाद ही शारीरिक संबंध बना सकेंगे। कई दिन तक मंजू इसी तरह के बहाने बनाकर उससे दूर रही, लेकिन एक दिन छोटेलाल ने जबरन संबध बनाने की कोशिश की तो मंजू ने उससे गुस्से में बताया कि वह पहले से ही शादीशुदा है। ये सुनने के बाद छोटेलाल हैरान रह गया। उसने अपनी पत्नी, दीपक और राजू के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। 


पीड़ित पति का कहना है कि शादी से पहले उसने मंजू के परिवार वालों को चार लाख रुपये दिए थे। इधर, झगड़े के बाद मंजू घर से गहने और नगदी लेकर चली गई। वह उससे और रुपये देने की मांग कर रही है। ऐसा नहीं करने पर वह उसे दुष्कर्म और दहेज प्रताड़ना के झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है। पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed