फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The Mobile internet services will be closed for 4 hours on Sunday in Rajasthan due to RPSC Exam

राजस्थान में आज 4 घंटे बंद रहेंगी मोबाइल-इंटरनेट सेवाएं

Sun, 05 Aug 2018 02:10 AM IST
एजेंसी, जयपुर
एजेंसी, जयपुर Updated Sun, 05 Aug 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
The Mobile internet services will be closed for 4 hours on Sunday in Rajasthan due to RPSC Exam
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान के कई हिस्सों में आज सुबह 9 बजे से 1 बजे तक मोबाइल-इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। सरकार ने ये निर्णय रविवार को होने जा रही राजस्थान सिविल सेवा आयोग (आरपीएससी) की परीक्षा में इंटरनेट के जरिए पेपर लीक और अन्य गलत तरीकों पर रोक लगाने के लिए लिया है। 

विज्ञापन

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि परीक्षा आयोजित करने वाले सभी शहरों में ये प्रतिबंध लगाने के बजाय स्थानीय स्तर पर जिला आयुक्तों को इस संबंध में आवश्यकता के हिसाब से निर्णय लेने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन


राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2018 में इस बार 1017 पदों के लिए 1400 केंद्रों पर 5 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। आरपीएससी के सचिव पीसी बरवाल ने बताया कि नकल रोकने के लिए परीक्षार्थियों का ड्रेस कोड भी सख्ती से लागू किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों राजस्थान में मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए पेपर लीक कराने वाले गिरोह का खुलासा होने के बाद कई परीक्षाओं में पूरे दिन के लिए भी इंटरनेट बंद रखा गया था, जिसकी बेहद आलोचना हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed