फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The girl going from Nagaur to Gujarat found by Child Line

Nagaur: फ्री फायर गेम में लड़के से हुई दोस्ती, शादी के लिए घर से भागी नाबालिग लड़की

Wed, 30 Mar 2022 06:48 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 30 Mar 2022 06:48 PM IST
सार

नागौर में फ्री फायर खेलते समय एक लड़के और लड़की में दोस्ती हो गई। नाबालिग लड़की लड़के से शादी करने के लिए स्कूल ड्रेस में ही घर से निकल गई।

विज्ञापन
The girl going from Nagaur to Gujarat found by Child Line
नागौर में नाबालिग घर से भागी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नागौर के कुचामन थाना क्षेत्र में एक 14 साल की एक लड़की को 17 साल के लड़के से फ्री फायर गेम के दौरान दोस्ती हो गई। इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद लड़के ने लड़की को शादी के लिए गुजरात बुलाया। जिसके बाद नाबालिग घर से हजार रुपये लेकर निकल गई।

विज्ञापन


ऑनलाइन गेम के दौरान एक ही दोनों ने एक दूसरे के नंबर भी शेयर किए और आपस में बातचीत शुरू कर दी लड़के ने नाबालिग बालिका से कहा कि एक बार मिलने के लिए आप गुजरात आ जाओ। वहीं दोनों शादी करेंगे। नाबालिग 24 मार्च को घर से निकली थी। बुआ को स्कूल जाने का कहकर वह कुचामन स्टेशन पहुंच गई। उसके बाद लड़की ने रतलाम में बस पकड़ ली। इस बीच भीलवाड़ा पहुंचने पर बस कंडक्टर को कुछ शक हुआ।

विज्ञापन

 

भीलवाड़ा से निकलने के बाद कुछ देर बाद बस कंडक्टर ने नाबालिग से पूछा तो वह कुछ नहीं बता पाई। जिस पर बस रतलाम पहुंची तो कंडक्टर ने चाइल्डलाइन टीम बुलाई और सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया। बालिका ने बताया कि वह नागौर जिले के कुचामन की रहने वाली है। इस पर कुचामन पुलिस को सूचना दी गई। 28 मार्च को बच्ची को नागौर वापस लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़के ने बोला मम्मी पापा भाई-बहन तुम्हें खुश रखेंगे

जिस लड़के ने उसे गुजरात बुलाया था। उसी लड़के ने कहा कि उसने अपने मां-बाप से भी बात करवाई। लड़के ने फोन पर लड़की से यह भी कहा कि जब तुम 18 साल की हो जाओगी, तब हम शादी कर लेंगे। मेरे मम्मी पापा भाई भाभी तुम्हें खुश रखेंगे। परिजन लड़की को सकुशल पाकर खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed