{"_id":"6471f9aabbf9e0909c06e0a8","slug":"the-families-of-those-who-lost-their-lives-in-storm-will-get-5-5-lakhs-rajasthan-cm-ashok-gehlot-announced-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: आंधी में जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेंगे 5-5 लाख, CM की घोषणा, पायलट ने इसे लिखा था पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: आंधी में जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेंगे 5-5 लाख, CM की घोषणा, पायलट ने इसे लिखा था पत्र
Sat, 27 May 2023 06:08 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 27 May 2023 06:08 PM IST
सार
राजस्थान में आंधी-तूफान से जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। सीएम अशोक गहलोत ने शनिवार को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। सीएम ने बताया कि लोगों के हुए नुकसान का सर्वे भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान में बीते कई दिनों से आंधी-तूफान ने तबाही मचा रखी है। टोंक में आंधी से करीब 12 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 40 लोग घायल हो गए थे। इसके लेकर सचिन पायलट और भाजपा नेताओं ने गहलोत सरकार से मुआवजा देने की मांग की थी। पायलट ने शुक्रवार को आपदा प्रबंधन और सहायता मंत्री गोविंद राम मेघवाल को पत्र लिखकर मुआवजा देने की मांग की थी।
विज्ञापन
शनिवार को सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश में आंधी-तूफान, बरसात और ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। पीड़ितों की नियमानुसार हरसंभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
सीएम गहलोत ने आंधी तूफान में जान गवानें वाले मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने भगवान से परिवारजनों को आघात सहन करने की शक्ति देने के लिए भी प्रार्थना की है।
विज्ञापन