फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The back wall of Taragarh fort of Sawai Madhopur collapsed

Rajasthan: 1300 साल पुराने तारागढ़ दुर्ग की दीवार ढही, परकोटे के नीचे बना नृसिंहधार हनुमान मंदिर क्षतिग्रस्त

Wed, 12 Oct 2022 10:34 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 12 Oct 2022 10:34 AM IST
सार

बारिश के कारण तारागढ़ दुर्ग के पीछे की दीवार ढह गई। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि तारागढ़ दुर्ग की अनदेखी के कारण ही पहले भी कई जगह पुरानी दीवारें ढह गई।

विज्ञापन
The back wall of Taragarh fort of Sawai Madhopur collapsed
तारागढ़ किले की दिवार ढही - फोटो : Social Media

विस्तार

रणथंभौर नेशनल पार्क की खंडार रेंज में बने तारागढ़ दुर्ग की पीछे की दीवार भारी बारिश से ढह गई है। जिससे तारागढ़ दुर्ग का एक हिस्सा पूरी तरह से नष्ट हो गया है। वहीं दीवार ढ़हने से नृसिंहधार के हनुमान का मंदिर भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि बारिश से पहले ही वन विभाग के अधिकारियों को बताया था कि दुर्ग की सुरक्षा दीवारों के पास की मोरियों को खोल दिया जाए। जिससे आसानी से पानी निकासी हो जाएगी लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया। जिसके कारण दीवार ढह गई। ग्रामीणों ने बताया कि तारागढ़ दुर्ग की अनदेखी के कारण पहले भी पुरानी प्राचीन दीवार कई जगह से ढह गई है। दीवारों की सही से देखरेख की जाती और पहले ही ठीक करवाया जाता तो दुर्ग की शोभा बनी रहती। 

विज्ञापन


बता दें कि तारागढ़ दुर्ग में स्थित नृसिंहधार हनुमान मंदिर प्राचीन मंदिर है। गुफानुमा बड़ी चट्टान के नीचे हनुमानजी की करीब चार फीट ऊंची मूर्ति विराजित है। इसके पास ही भगवान शिव की भी प्रतिमा है। स्थानीय हनुमानजी की पूर्व मुखी और बैठे हुए मुद्रा में क्षेत्र में यह एकमात्र मूर्ति है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed