फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Terror cases Prisoners beat up hindu fellow in Jodhpur Central Jail Pressure to change religion

Jodhpur: सेंट्रल जेल में हिंदू कैदी को आतंकी मामलों के बंदियों ने पीटा, आरोप- धर्म बदलने का बना रहे दबाव

Sun, 29 Jan 2023 10:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 29 Jan 2023 10:16 PM IST
सार

जोधपुर सेंट्रल जेल में घायल होकर इलाज के लिए बाहर आए हिंदू कैदी ने खुदके साथ धर्म परिवर्तन की कोशिश के आरोप लगाए हैं। उसने कहा- आतंकी मामलों में ATS की गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद कैदी इस्लाम धर्म ग्रहण करने का उस पर लगातार दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन
Terror cases Prisoners beat up hindu fellow in Jodhpur Central Jail Pressure to change religion
घायल कैदी सुभाष विश्नोई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर सेंट्रल जेल में हिन्दू कैदी से आतंकी मामलों में बंद कैदियों ने मारपीट कर दी। तब भारत में सिक्योरिटी के लिहाज से महत्वपूर्ण जेलों में शुमार जोधपुर सेंट्रल जेल में हिन्दू कैदी के धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश का चौंकाने वाला मामला सामने आया। रविवार को एक कैदी से ATS की गिरफ्त के बाद जेल में रखे गए कैदियों ने मारपीट कर दी। तो घायल कैदी ने आरोप लगाया कि जेल में आतंकी मामले के बंदी उस पर और हिंदू कैदियों पर धर्म परिवर्तन करने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। उनके पास हिंदू धर्म के खिलाफ कई तरह की सामग्रियां हैं, जिन्हें वो जेल में बांटते भी हैं। हिन्दू कैदियों का धर्म परिवर्तन करवाने के लिए वो लगातार उनको प्रभावित करने का काम कर रहे हैं। हालांकि अभी तक जेल प्रशासन ने इस घटना को लेकर अपना पक्ष नहीं रखा है।

विज्ञापन


जालौर के बंदी सुभाष विश्नोई ने घायल हालात में अस्पताल में लगाए आरोप
रविवार सुबह जेल के वार्ड नंबर 15 में बंद जालौर के कैदी सुभाष विश्नोई को जब 11 बजे बाहर निकाला गया , तो एटीएस की पकड़ में आने के बाद जेल में रखे गए धर्म विशेष के बंदियों ने उस पर हमला कर दिया। सुभाष का पहले जेल की डिस्पेंसरी में प्राथमिक इलाज किया गया। फिर देर शाम जेल प्रशासन ने उसे महात्मा गांधी अस्पताल भिजवाया। यहां उसका एक्सरे करवाया गया है। आशंका है कि उसके दो फ्रैक्चर हो सकते हैं। क्योंकि उसे बुरी तरह पीटा गया है और वह चल नहीं पा रहा।
विज्ञापन


आंतकी मामले में बंद वकार और उसके अन्य साथियों पर आरोप
सुभाष विश्नोई के जारी एक वीडियो में बताया गया कि एटीएस की ओर से रखे गए आंतकी वकार और उसके अन्य साथी वार्ड में ही रहते हैं। वो सभी लगातार उस पर धर्म परिवर्तन कर इस्लाम धर्म ग्रहण करने के लिए दबाव बना रहे हैं। सुभाष ने कहा- मैं हर बार उन्हें मना करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उन्होंने मुझे कई हिंदू धर्म विरोधी किताबें भी दीं। सुभाष के मुताबिक वो कैदी इस तरह धर्म परिवर्तन की कोशिश  कई कैदियों के साथ कर रहे हैं। उसने बताया पिछले कई दिनों से वह इससे मानसिक रूप से परेशान हो चुका है। उसने जेलर से भी मौखिक शिकायत की और निवेदन किया था कि उसका वार्ड बदल दिया जाए। लेकिन जेलर ने कहा कि तुम्हारी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है, यह कहकर उसका वार्ड नहीं बदला गया।


3 दिन से शिकायत के लिए पेपर- पेन मांग रहा,लेकिन नहीं दिया जा रहा
कैदी सुभाष ने बताया कि 3 दिन से वह शिकायत दर्ज कराने के लिए सफेद पेपर और पेन मांग रहा है, लेकिन जेल में उसे पेपर-पेन नहीं दिया जा रहा। रविवार सुबह जब वह वार्ड से बाहर आया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। सुभाष को हॉस्पिटल लेकर आए सुरक्षाकर्मियों का कहना था कि उन्हें जेल के भीतर की घटना की कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed