फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Temporary sweepers of Municipal Council on strike in Sawaimadhopur

Sawai Madhopur: नगर परिषद के अस्थाई सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, ठेकेदार पर पांच माह से वेतन न देने का लगाया आरोप

Thu, 20 Apr 2023 12:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 20 Apr 2023 12:22 PM IST
सार

सवाई माधोपुर नगर परिषद के अस्थायी सफाई कर्मचारियों ने समय पर वेतन नहीं मिलने पर गुरुवार को सफाई कार्य का बहिष्कार कर दिया और नगर परिषद के सभी अस्थाई सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।

विज्ञापन
Temporary sweepers of Municipal Council on strike in Sawaimadhopur
हड़ताल पर अस्थायी सफाई कर्मचारी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सवाई माधोपुर नगर परिषद के अस्थाई सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद के सामने धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की और भुगतान करने की मांग की। अस्थाई सफाई कर्मचारियों का कहना है कि नगर परिषद ठेकेदार ने उन्हें पिछले पांच महीने से वेतन नहीं दिया है। समय पर वेतन नहीं मिलने से अस्थाई सफाई कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और घर परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि कई बार कहने के बावजूद ठेकेदार सफाई कर्मचारियों को उनके काम का पेमेंट नहीं कर रहा है।

विज्ञापन


ठेकेदार बोल रहा नगर परिषद से नहीं हो रहा पेमेंट, तो मैं कहां से दूं?
आंदोलनकारी सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब भी सफाई कर्मचारी ठेकेदार से भुगतान करने के लिए कहते हैं, तब ठेकेदार उन्हें कहता है कि नगर परिषद की ओर से उसे भी पेमेंट नहीं हो रहा है। आगे से पेमेंट उसे नहीं मिल रहा इसलिए वह भी सफाई कर्मचारियों को समय पर भुगतान नहीं कर पा रहा है। समय पर वेतन भुगतान नहीं होने पर अस्थाई सफाई कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर हड़ताल चले गए हैं। अस्थायी सफाई कर्मचारियों ने बकाया भुगतान करने सहित समय पर वेतन का भुगतान करने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक उन्हें तनख्वाह नहीं दी जाएगी, तब तक उनका कार्य बहिष्कार रहेगा और हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed