{"_id":"65a3de4c6cb9fd16a80be247","slug":"temples-top-in-cleanliness-in-rajasthan-will-be-rewarded-ram-mandir-pran-pratishtha-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: साफ-सफाई में अव्वल रहने वाले मंदिर होंगे पुरस्कृत, सफाई अभियान का मंत्री कुमावत ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: साफ-सफाई में अव्वल रहने वाले मंदिर होंगे पुरस्कृत, सफाई अभियान का मंत्री कुमावत ने किया शुभारंभ
Sun, 14 Jan 2024 06:44 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 14 Jan 2024 06:44 PM IST
सार
मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि देवस्थान विभाग के मंदिरों में विभाग की ओर से विशेष सजावट समेत कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मंदिरों में गाय के गोबर से बने दीपकों से रोशनी की जाएगी।
विज्ञापन
मंदिरों में सफाई अभियान का किया गया आगाज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में 22 जनवरी को हो रहे राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर राजस्थान के देवस्थान विभाग ने प्रदेश के मंदिरों में आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश के सभी मंदिरों में साफ-सफाई के लिए स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। रविवार को जयपुर के श्रीरामचंद्र मंदिर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और देवस्थान विभाग के मंत्री जोराराम कुमावत ने झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन
इस दौरान सीपी जोशी ने कहा कि रामलला के देशव्यापी आयोजन को सफल बनाने में राजस्थान का देवस्थान विभाग भी व्यापक स्तर पर तैयारियां कर रहा है। मंदिरों के बाहर एलईडी लगाकर श्रद्धालुओं के लिए आयोजन का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस कार्य में भाजपा के हर पदाधिकारी, कार्यकर्ता के साथ आमजन की भी भागेदारी रहेगी। देवस्थान विभाग के अलावा अन्य मंदिरों में भी स्थानीय स्तर पर भव्य आयोजन होंगे।
विज्ञापन
मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि देवस्थान विभाग के मंदिरों में विभाग की ओर से विशेष सजावट समेत कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया। मंदिरों में गाय के गोबर से बने दीपकों से रोशनी की जाएगी। सत्संग, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ भी होंगे। मंदिरों के बाहर होर्डिग्स भी लगाए जाएंगे। इन सब कार्यों के लिए देवस्थान विभाग की ओर से बजट आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन
निजी मंदिरों में निकायों और पंचायतों को व्यवस्था करने के निर्देश
शहरों में पंचायत स्तर पर स्थानीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं को निजी मंदिरों में ये व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं, जबकि जिला मुख्यालय पर बने राजकीय मंदिरों में देवस्थान विभाग और बड़े निजी मंदिरों में उपखंड अधिकारी या कलेक्टर स्तर पर व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए हैं।
श्रेष्ठ सजावट के मंदिर होंगे पुरस्कृत
जोराराम कुमावत ने बताया कि प्रदेश में मंदिर की श्रेष्ठ सजावट करने वाली मंदिर समितियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए देवस्थान विभाग की वेबसाइट पर 21 जनवरी को संबंधित मंदिर के फोटो अपलोड करने होंगे। इनमें से श्रेष्ठ चयनित 100 मंदिरों को पुरस्कृत किया जाएगा।