फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur Temple Priest Received Threats like Udaipur Kanhaiyalal Murder Know More News in Hindi

Rajasthan: '10 दिन में मंदिर नहीं छोड़ा तो काट देंगे सिर' भरतपुर में पुजारी को धमकी, कन्हैया जैसा अंजाम होगा

Fri, 15 Jul 2022 07:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 15 Jul 2022 07:16 PM IST
सार

एबीवीपी ने घटना के विरोध में एमएसजे कॉलेज के गेट में ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Bharatpur Temple Priest Received Threats like Udaipur Kanhaiyalal Murder Know More News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में हिंदू समाज के लोगों को सिर काटने की धमकियां मिलने का सिलसिला नहीं धम रहा है। ताजा मामला भरतपुर जिले से सामने आया है। यहां एमएसजे कॉलेज में बने मंदिर के पुजारी को दस दिन में मंदिर नहीं छोड़ने पर सिर कलम करने की धमकी दी गई है। धमकी भरे पत्र में यह भी कहा गया है कि अगर बात नहीं मानी तो कन्हैयालाल जैसा अंजाम होगा। पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, घटना के विरोध में एबीवीपी ने कॉलेज के गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन भी किया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन



जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने कॉलेज में बने मंदिर की दीवार पर धमकी भरा पत्र चिपका दिया था। सुबह मंदिर के पुजारी पूजा करने पहुंचे तो उन्हें वह पत्र दिखाई दिया। जिसमें 10 दिन में मंदिर छोड़कर चले जाने की धमकी दी गई थी। पत्र में कहा गया था अगर ऐसा नहीं किया तो उदयपुर के कन्हैयालाल साहू जैसा अंजाम भुगतना होगा। इधर, पुजारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंदिर की दीवार पर चिपके पत्र का हटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मामला सामने आने के बाद छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्धार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कॉलेज गेट पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। छात्र नेताओं ने मांग करते हुए कहा कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे और उन्हें कड़ी सजा दिलाए। प्रदेश में आए दिन इस तरह की धमकी देने के मामले सामने आ रहे हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed