फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Teenager hanging rocking after vein cut

पुलिस से परेशान किशोरी नस काटकर फांसी पर झूली

Thu, 16 Jul 2015 12:10 PM IST
Updated Thu, 16 Jul 2015 12:10 PM IST
विज्ञापन
Teenager hanging rocking after vein cut

राजस्थान के दौसा में पुलिस के उत्पीड़न से परेशान एक युवती अपनी नस काटकर फांसी पर झूल गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस कई दिनों से उसे परेशान कर रही थी।

विज्ञापन


लड़की का भाई पडोस की एक लड़की को लेकर फरार हो गया था, जिसके कारण पुलिस किशोरी पर उसकी जानकारी देने का दबाव बना रही थी। पुलिस लगातार दस पर दबव बना रही थी जिसके कारण उसे ऐसा कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार दौसा के रायगर मोहल्ला निवासी बिन्नी ने सोमवार रात आत्महत्या कर ली। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली बिन्नी का भाई किशनलाल बीती 9 जुलाई को पडोस में रहने वाली एक लड़की को लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की की मां ने किशन लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि एक होमगार्ड उनके घर पहुंचा और किशोरी पर पूछताछ के लिए थाने चलने का दबाव बनाया। बिन्नी की मां और दो भाई पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर घर से फरार हो गए थे।

पूछताछ के लिए लड़की को पूछताछ के लिए बुला रही थी पुलिस

Teenager hanging rocking after vein cut

जिसके बाद से पुलिस बिन्नी और अन्‍य परिजनों को समन भेजकर पूछताछ के लिए थाने बुलाने का दबाव बना रही थी। परिजनों के अनुसार पुलिस बिन्नी पर भाई किशनलाल की जानकारी देने का दबाव बना रही थी जबकि उसे इस बारे में कुछ भी मालूम नहीं था।

वहीं वारदात के बाद से लगातार पडोसी भी किशोरी पर छींटाकशी कर रहे थे। जिससे वह तनाव में थी। सोमवार को वह घर पर अकेली थी इसी दौरान उसने अपनी नस काट ली और फांसी का फंदा बनाकर उस पर झूल गई।

वहीं एक पुलिस अधिकारी ने सभी आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि उन्होंने परिजनों को कोई समन नहीं भेजा था। वो तो केवल बिन्नी से उसके भाई के बारे में कोई जानकारी होने के बारे में पूछ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed