फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Teenager dies due to drowning in pond near Mahakaleshwar temple in Dholpur

Dholpur: तालाब में डूबने से किशोर की मौत, नहाते समय सीढ़ियों से फिसला पैर, गहराई के कारण मदद को नहीं उतरा कोई

Sat, 30 Sep 2023 02:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 30 Sep 2023 02:41 PM IST
सार

लड़के को पानी में डूबता हुआ देख आसपास मौजूद लोगों ने बचाने के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन तालाब में पानी अधिक होने की वजह से कोई हिम्मत नहीं जुटा पाया।

विज्ञापन
Teenager dies due to drowning in pond near Mahakaleshwar temple in Dholpur
मॉर्चरी में हादसे के बाद की कार्रवाई करते परिजन। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर सरमथुरा थाना इलाके में शनिवार को महाकालेश्वर मंदिर के पास तालाब में नहाने गए 17 साल के लड़के की डूबने से मौत हो गई। पुलिस में स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाल लिया है। पोस्टमार्टम के लिए लास्ट को सरमथुरा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय फरमान पुत्र इरफान खान निवासी सरमथुरा शनिवार को कस्बे के महाकालेश्वर मंदिर के पास तालाब में नहाने गया था। तालाब की सीढ़ियों पर नहाते समय संतुलन बिगड़ गया और गहरे पानी में डूब गया। लड़के को पानी में डूबता हुआ देख आसपास मौजूद लोगों ने बचाने के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन तालाब में पानी अधिक होने की वजह से कोई हिम्मत नहीं जुटा पाया। 
विज्ञापन

लड़का गहरे पानी मे डूब गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने परिजनों को दी। तालाब पर पहुंचकर परिजन चीख पुकार करने लग गए। घटना की सूचना पाकर स्थानीय सरमथुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने डेड बॉडी को रेस्क्यू कर लिया है। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर सरमथुरा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक का पिता मेले और बाजारों में झूला लगाकर मेहनत मजदूरी कर परिवार का संचालन करता है। इरफान भी पिता के साथ मेहनत मजदूरी करता था। थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया तालाब में डूबने से 17 साल के लड़के की मौत हुई है। उन्होंने बताया लड़का नहाने गया था। तालाब की सीढ़ियों से पैर फिसलने पर गहरे पानी मे डूब गया। उन्होंने बताया लाश को स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू कर सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना में मर्ग दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed