फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Teacher beat up Dalit student in Pali condition critical

Rajasthan: आखिर कब तक...अब पाली में शिक्षक ने दलित छात्र को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

Fri, 26 Aug 2022 04:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 26 Aug 2022 04:21 PM IST
सार

राजस्थान के पाली जिले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बगड़ी में शिक्षक ने एक दलित छात्र की बेंत से बेरहमी से पिटाई की। छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Teacher beat up Dalit student in Pali condition critical
घायल छात्र - फोटो : Social Media

विस्तार

पाली जिले में सोजत उपखंड के बगड़ी गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के एक शिक्षक ने शुक्रवार को एक दलित छात्र की बेरहमी से पिटाई की। छात्र के शरीर पर पिटाई के निशान बन गए हैं। छात्र को गंभीर हालत में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका उपचार जारी है। परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दरअसल, सरदारपुरा निवासी योगेंद्र मेघवाल समाज कल्याण छात्रावास में रह कर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बगड़ी में पढ़ाई कर रहा है। हमेशा की तरह बुधवार को भी वह स्कूल गया था, इस दौरान वह अपने सहपाठियों के साथ बातचीत कर रहा था। इस पर विद्यालय के शिक्षक भंवर सिंह नाराज हो गए और उन्होंने छात्र योगेंद्र को बेंत से मारना शुरू कर दिया। शिक्षक ने छात्र को बुरी तरह पीटा, जिससे उसके पूरे शरीर पर निशान बन गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, बड़ी संख्या में छात्र के साथ बेरहमी के विरोध में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर छात्र के परिजन और समाज के लोग पहुंच गए। जांच अधिकारी सीओ ने बताया, मामला सामने आते ही शिक्षक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है, जालोर में नौ साल के एक बच्चे ने जब स्कूल के मटके को पानी पीने के लिए छुआ, तो उसे स्कूल टीचर ने इतना पीटा कि उसकी कान की नस फट गई। बाद में जब उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया तो इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed