फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   teacher beat student in Tonk boy backbone fractured

Rajasthan: हैवान बना सरकारी स्कूल का शिक्षक, लात-घूसों से पीट-पीटकर मासूम छात्र की तोड़ दी रीढ़ की हड्डी

Mon, 21 Nov 2022 01:45 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 21 Nov 2022 01:45 PM IST
सार

छात्र का आरोप है कि शिक्षक उसे बेहोश होने तक मारता रहा। यहां तक की स्कूल प्रशासन और शिक्षक ने दूसरे बच्चों को धमकाया कि मारपीट की बात स्कूल से बाहर नहीं जानी चाहिए। पीड़ित छात्र के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

teacher beat student in Tonk boy backbone fractured
पीड़ित छात्र - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पिछले कुछ महीनों में राजस्थान में शिक्षकों की बेरहमी के कई मामले सामने आए हैं। एक बार फिर सरकारी स्कूल में छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। टोंक में शिक्षक ने एक छात्र को इतना पीटा की बच्चे की रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई। पीड़ित छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


छात्र के पिता ने बनेठा थाने में शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। छात्र के पिता ने बताया कि 18 नवंबर को उनके 15 साल के बेटे को शिक्षक ने बुरी तरह से पीटा। इतना ही नहीं स्कूल प्रशासन और आरोपी शिक्षक ने अन्य बच्चों को धमकाया कि मारपीट की बात स्कूल से बाहर नहीं जानी चाहिए। 


बेहोश होने तक पीटता रहा शिक्षक
रिपोर्ट के अनुसार मनीष उर्फ मनेष सैनी पुत्र श्योपाल माली रोजाना की तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय में पढ़ने गया था। लंच के समय मनीष अपने दोस्तों के साथ बात करते हुए खाना खाने के लिए निकला। इसी दौरान शिक्षक नरेंद्र जैन पुत्र सूरजमल जैन वहां आया और चिल्लान लगा कि मेरा आज दिमाग खराब है। उसके बाद शिक्षक मनीष को लात-घूंसों से पीटने लगा। आरोपी टीचर तब तक मारता रहा, जब तक बच्चा बेहोश नहीं हो गया। होश आने पर मनीष अन्य साथियों के सहयोग से घर पहुंचा और परिजनों को सारी बात बताई। 

विज्ञापन


शिक्षक सस्पेंड
परिजन मनीष को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने बताया कि मनीष की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगने से फ्रैक्चर हो गया। पिता ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर शिक्षा अधिकारी ने कहा कि किसी बच्चे को इतना मारना कि वह अपाहित हो जाए, ये न्याय उचित नहीं है। शिक्षक को संस्पेंड कर दिया गया है।



इससे पहले जालोर में शिक्षक की पिटाई से एक दलित छात्र की मौत हो गई थी। आरोप था कि मटका से पानी पीने को लेकर शिक्षक ने छात्र को थप्पड़ मारे, जिससे उसकी कान की नस फट गई और उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इस मामले को लेकर जमकर बवाल हुआ था। उसके बाद राजस्थान में शिक्षक के पिटाई के कई मामले सामने आए थे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed