फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Taxi driver obscene act with foreign woman in Jaipur viral video

Rajasthan: जयपुर में विदेशी महिला से छेड़छाड़, टैक्सी ड्राइवर ने किया पीछा, गले में हाथ डालकर की अश्लील हरकत

Tue, 04 Jul 2023 01:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 04 Jul 2023 01:55 PM IST
सार

जयपुर में एक टैक्सी ड्राइवर ने विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी, इसका वीडियो दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया है। इस वीडियो को उन्होंने सीएम अशोक गहलोत और राजस्थान पुलिस को टैग किया है। 

विज्ञापन
Taxi driver obscene act with foreign woman in Jaipur viral video
विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ करता ड्राइवर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। एक टैक्सी ड्राइवर ने पहले तो महिला का पीछा किया फिर उसके गले में हाथ डालकर अश्लील हरकत भी की। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वति मालीवाल ने विदेशी महिला के साथ हुई छेड़छाड का वीडियो ट्वीट किया है। 

विज्ञापन


इस वीडिया को ट्वीट करते हुए स्वाती मालीवाल  ने लिखा-'अभी यह वीडियो देखने को मिला जिसमें यह आदमी एक विदेशी पर्यटक को गलत तरीके से छूते हुए देखाई दे रहा है। यह बेहद शर्मनाक है, इस तरह की घटनाओं से देश का नाम बदनाम हो रहा'। इसी वीडियो को उन्होंने सीएम अशोक गहलोत और राजस्थान पुलिस को टैग किया है। विधायकपुरी थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाति मालीवाल ने जिस वीडियो को ट्वीट किया है वह 28 सेकेंड है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक विदेशी महिला अपने साथी के साथ पैदल जा रही है। इस दौरान एक ट्रैक्सी चालक महिला के साथ चलने लगता है। 

महिला से बातचीत के दौरान वह उसके गले में हाथ डाल लेता है और फिर उसका हाथ पकड़कर गलत तरीके से छूने लगता है। इससे महिला असहज नजर आती है और उसका हाथ हटाने की कोशिश करती है, लेकिन टैक्सी चालक लगातार हरकतें करता रहता है। वह छेड़छाड़ करते हुए विदेशी महिला के साथ होटल तक पहुंच जाता है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विदेशी महिला से छेड़छाड़ का ये वीडियो 15-20 दिन पुराना है। शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने जांच के लिए एक टीम बना दी गई है। वीडियो मोती लाल अटल रोड पर बनाया गया है। पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed