फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Suspended MLA back on assembly

निलंबित विधायकों का निलंबन वापस हुआ

Fri, 13 Mar 2015 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Fri, 13 Mar 2015 08:35 PM IST
विज्ञापन
Suspended MLA back on assembly

राजस्थान विधानसभा से निलंबित चल रहे कांग्रेस के आठ विधायकों का निलंबन शुक्रवार को वापस ले लिया गया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बजट पर जवाब देने के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कैलाश चंद मेघवाल से निलंबित विधायकों का निलंबन वापस लेने का आग्रह किया, जिसे मान लिया गया।

विज्ञापन


राजे ने कहा कि कांग्रेस विधायकों के विधानसभा से बाहर रहने का उन्हें बहुत दुख है। अब गतिरोध समाप्त होना चाहिए, इसके लिए प्रयास भी किए गए। उन्होंने कहा कि सदन की नेता होने के नाते वे बड़ा दिल रखते हुए वे चाहती हैं कि सभी का निलम्बन वापल लिया जाए।
विज्ञापन


इस पर अध्यक्ष ने सरकारी मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर से प्रस्ताव लाने को कहा। गौरतलब है कि पिछले दिनों विधानसभा के बाहर भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध कर रहे कांग्रेस नेताओं पर पुलिस से लाठी चार्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद लाठीचार्ज करनेवाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विधायक व राजस्थान के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चांदना सदन में आ गए और सदन में अपने कपड़े उतारकर पिटाई के निशान दिखाए।


जोरदार हंगामे के बीच सरकारी मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर इन विधायकों के खिलाफ सत्र की शेष अवधि तक निलंबित करने का प्रस्ताव लाए, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने ध्वनि मत से पारित करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed