{"_id":"5bdc26d7bdec226934563a13","slug":"supreme-court-notice-rajasthan-cm-vasundhara-raje-land-case-before-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: चुनाव से पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमीन मामले में नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: चुनाव से पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमीन मामले में नोटिस
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 02 Nov 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में विधानसभा चुनाव से ऐन पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के लिए सुप्रीम कोर्ट से बुरी खबर आई है। कोर्ट ने राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह को जमीन मामले में नोटिस भेजा है। मामला 2010 का है। अदालत में याचिका दायर की गई थी जिसमें याचिकाकर्ता ने दोनों पर सरकारी जमीन को 1.97 करोड़ रुपये में NHAI को बेचने का आरोप लगाया गया है। NHAI को ये जमीन नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए दी गई थी।
याचिका के मुताबिक 2010 में जब ये जमीन NHAI को सौंपी गई तब वसुंधरा राजे सरकार में नहीं थीं। वो उस वक्त विपक्ष की नेता थीं। वसुंधरा और उनके बेटे दुष्यंत ने धौलपुर पैलेस के पास की 567 वर्गमीटर जमीन पर दावा ठोका और उसे NHAI को 1.97 करोड़ में बेच दिया। दोनों पर FIR दर्ज करने की मांग की गई है।
चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री और उनके बेटे को जारी सुप्रीम कोर्ट का ये नोटिस विपक्ष के हाथ में हमले का हथियार थमा सकता है।
राजस्थान में 7 दिसंबर को मतदान होना है।