{"_id":"5fda9123348be73cf675bf87","slug":"superintendent-of-kota-hospital-dr-sc-dulara-dismissed-after-the-death-of-newborns-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: नवजातों की मौत के बाद कोटा अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एससी दुलारा बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: नवजातों की मौत के बाद कोटा अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एससी दुलारा बर्खास्त
Thu, 17 Dec 2020 04:28 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, कोटा
एजेंसी, कोटा
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 17 Dec 2020 04:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने कोटा के जेके लोन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एससी दुलारा को बुधवार को बर्खास्त कर दिया। हाल ही में अस्पताल में नौ नवजात बच्चों की मौत हुई थी। चार सदस्यीय समिति ने स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी, जिसके बाद दुलारा के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
दरअसल, अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक की रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल लाए गए नौ बच्चों की मौत 9 व 10 दिसंबर को इलाज के दौरान हुई। वहीं, समिति की रिपोर्ट में कहा गया कि नौ में से तीन की मौत अस्पताल लाने पर हुई, जबकि तीन की मौत जन्म के समय होने वाली बीमारी से हुई।
विज्ञापन
वहीं तीन की मौत खाट पर हुई। इससे पहले, स्वास्थ्य मंत्री इलाज में कोताही बरतने पर अस्पताल प्रबंधन को सख्त चेतावनी दी थी। जेके लोन अस्पताल विशेष तौर पर बच्चों व नवजात को समर्पित है। इस साल जनवरी में भी अस्पताल में 100 से ज्यादा नवजात की मौत हुई थी।
विज्ञापन