फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Summer in Churu-Mount Abu, famous for the freezing cold C sweats off after 17 years

सर्दी में गर्मी की मार : ठंड के लिए प्रसिद्ध चुरू में पारा 33 पार, माउंट आबू में भी छूटा पसीना

Sun, 06 Dec 2020 03:54 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 06 Dec 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
Summer in Churu-Mount Abu, famous for the freezing cold C sweats off after 17 years
mount abu - फोटो : अमर उजाला

देश में दिसंबर में आमतौर पर भीषण सर्दी रहती है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने लगती है, तो रेतीले इलाकों में पारा माइनस तक पहुंच जाता है। वहीं राजस्थान में इन दिनों आमतौर पर होने वाले दिसंबर के विपरीत मौसम है। नलों में पानी जमा देने वाली सर्दी के लिए प्रसिद्ध चूरू और माउंट आबू जैसे शहरों में भीषण गर्मी पड़ रही है। आइए जानते हैं कितना है पारा..

विज्ञापन

राजस्थान के चूरू और माउंट आबू में इन दिनों तापमान आमतौर से विपरीत बढ़ा हुआ है। चूरू में शुक्रवार को 33.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो पिछले 17 सालों में दिसंबर का सबसे अधिक तापमान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, इससे पहले 8 दिसंबर, 2003 को यहां तापमान 33.5 डिग्री था, जबकि पिछले साल 4 दिसंबर को यहां तापमान 27 डिग्री रहा था। इससे पहले, शनिवार को यहां तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन


जयपुर में 12 साल बाद सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड : इसी तरह जयपुर में शुक्रवार को पारा 30.9 डिग्री रहा। यह 12 साल बाद सर्वाधिक है। इससे पहले 4 दिसंबर 2008 को यहां पारा 32 डिग्री था। बाड़मेर में पिछले 12 साल में सबसे ज्यादा 34.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। चूरू और बाड़मेर में करीब पांच साल बाद सर्दी के मौसम में इतनी गर्मी पड़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फबारी के चार दिन बाद गर्मी बढ़ी 

Summer in Churu-Mount Abu, famous for the freezing cold C sweats off after 17 years
snowfall - फोटो : amar ujala

राजस्थान के एकमात्र पर्वतीय स्थल माउंट आबू के भी यही हाल हैं। 28 नवंबर को यहां कड़ाके की सर्दी थी। इसके चार दिन बाद 2 दिसंबर को तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच गया। घरों के बाहर कारों पर हल्की बर्फ देखने को मिली थी। खुशनुमा मौसम की उम्मीद लिए कोरोना काल में कई महीनों से घरों में बंद पर्यटक अच्छा वक्त बिताने वहां पहुंच गए थे। पर्यटक अपने साथ ज्यादातर गर्म कपड़े लाए थे। लेकिन अब यहां लोग गर्मी से परेशान हैं।

लाहौल में बर्फबारी से जम गई झील 
हिमाचल के लाहौल स्पीति में शुक्रवार रात हुई बर्फबारी से सिस्सु में झील जम गई है। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में सड़क पर बर्फ की मोटी परत जमने से प्रदेश में वाहनों की आवाजाही रुक गई है। वहीं केलांग में दो सेमी तक बर्फबारी हुई है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आज से बर्फबारी का दूसरा दौर शुरू हो सकता है। वहीं पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छा सकता है। 

पंजाब में रातें गर्म 
पंजाब में दिन का तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री ज्यादा चल रहा है। रात के तापमान में 3 से 6 डिग्री का इजाफा है। ऐसे में रातें गर्म हो रही हैं। शनिवार दोपहर में आंशिक बादल छाने से तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 दिसंबर तक आंशिक बादल छाने के आसार हैं, लेकिन मौसम शुष्क ही रहेगा। शनिवार को अमृतसर का रात का पारा सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा 12.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं चक्रवात बुरेवी तूफान के चलते दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed