फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case Gogamedi wife Sheela threatened Jauhar

Rajasthan: सुखदेव गोगामेड़ी की पत्नी ने दी जौहर की धमकी, पुलिस ने जयपुर आ रही न्याय यात्रा को दो बार रोका

Sun, 03 Mar 2024 10:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 03 Mar 2024 10:22 PM IST
सार

शीला शेखावत ने कहा कि वह अपने पति को न्याय दिलवाने के लिए बेटियों के साथ पैदल जयपुर के लिए रवाना हुई है। रास्ते में सर्व समाज के लोग और करणी सैनिक जुड़ते जाएंगे। यह हमारी आखिरी न्याय यात्रा है। मैं सीएम हाउस पहुंच कर जौहर करूंगी।

विज्ञापन
Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case Gogamedi wife Sheela threatened Jauhar
सुखदेव गोगामेड़ी की पत्नी ने दी जौहर की धमकी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष रहे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने रविवार से न्याय यात्रा शुरू की। न्याय यात्रा को गोगामेड़ी (हनुमानगढ़) पुलिस ने रोक दिया। इससे गुस्साए समाज के लोग सड़क पर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने समझाइश का प्रयास किया, लेकिन न्याय यात्रा आगे रवाना हुई। गोगामेड़ी की पत्नी ने आरोप लगाया कि सरकार अपने वादे से मुकर गई है। उन्होंने जयपुर में सीएम हाउस में जौहर करने की धमकी दी है।

विज्ञापन


जयपुर तक निकाली जा रही न्याय यात्रा
गोगामेड़ी के पैतक गांव 5 जीजीएम से गोगामेड़ी की समाधि स्थल से शुरू हुई। न्याय यात्रा करीब 13 दिन बाद जयपुर पहुंचने की संभावना है। न्याय यात्रा पहले दिन पैतृक गांव से लेकर भादरा आकर रुकी। न्याय यात्रा पहले दिन 25 किलोमीटर चली।
विज्ञापन


भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
शीला कंवर ने भाजपा सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। कहा- राजेंद्र राठौड़ सहित भाजपा के अनेक नेताओं की मध्यस्ता में राज्य सरकार ने उनकी सभी 11 सूत्री मांगों पर लिखित में सहमति दी थी। अब तक परिवार को सुरक्षा और एनआईए से जांच करवाने के अलावा कोई मांग पूरी नहीं हुई। हालांकि वह उस समय मध्यस्था कर रहे नेताओं से भी मिली है, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वादों से मुकरी सरकार
शीला शेखावत ने कहा कि उस समय परिवार के सदस्य को नौकरी देने, मृतक अजीत सिंह के परिवार को सुरक्षा और मुआवजा देने, गोगामेड़ी को सुरक्षा नहीं उपलब्ध करवाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई के साथ हत्या करवाने के लिए हथियार उपलब्ध करवाने वाले मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग अभी पूरी नहीं हुई। उन्होंने यह भी कहा कि एनआईए ने अभी तक क्या किया है उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं है।

एडीएम, एसडीएम और एएसपी ने की समझाइश
गोगामेड़ी थाने के सामने न्याय यात्रा को पुलिस ने रोककर समझाइश का प्रयास किया, लेकिन पुलिस विफल रही। पुलिस और प्रशासन ने न्याय यात्रा का पीछा कर फिर से दूसरी बार रोक कर समझाइश का प्रयास किया, लेकिन इस बार भी राजपूत समाज ने न्याय यात्रा को रोकने से इनकार कर दिया। नोहर एडीएम गोपाल कुमार, एसडीएम पंकज गढ़वाल, नोहर सेक्टर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष शर्मा और सीओ सुभाष गोदारा ने समझाइश का प्रयास किया, लेकिन वार्ता विफल रही।


सीएम हाउस में जौहर की चेतावनी
शीला शेखावत ने कहा कि वह अपने पति को न्याय दिलवाने के लिए बेटियों के साथ पैदल जयपुर के लिए रवाना हुई है। रास्ते में सर्व समाज के लोग और करणी सैनिक जुड़ते जाएंगे। जयपुर पहुंच कर वह अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगी। शीला शेखावत ने कहा पुलिस प्रशासन ने हमें रोका है और कह रहे हैं कि हमारी सरकार से बात चल रही है। शीला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह हमारी आखिरी न्याय यात्रा है। मैं सीएम हाउस पहुंच कर जौहर करूंगी। शीला ने कहा की हमने सरकार को 3 महीने का समय दे दिया। अब किसी प्रकार का कोई समय नहीं दिया जाएगा। वह अपनी न्याय यात्रा जारी रखेगी। हमारे राजपूत समाज में पुराने समय से जौहर होता आया है वो अब फिर होगा। मैं अकेली ही नहीं जो भाई-बहन साथ आएंगे वो भी जौहर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed