फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   student of rajasthan took degree on traditional dress

दीक्षांत समारोह में गाउन नहीं, राज्यपाल कल्याण सिंह का फरमान

Sat, 30 Jan 2016 10:06 AM IST
Updated Sat, 30 Jan 2016 10:06 AM IST
विज्ञापन
student of rajasthan took degree on traditional dress

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा है कि अब राज्य के राजकीय विश्वविद्यालयों के दीक्षान्त समारोह में विद्यार्थी राजस्थानी टच वाली भारतीय पोषाक पहनकर डिग्री ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन


राज्यपाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजभवन में हुई कुलपति समन्वय समिति की बैठक में ये निर्णय किए गए। अब राजस्थान देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जहां के राजकीय विश्वविद्यालयों के दीक्षान्त समारोह का ड्रेस कोड भारतीय पोषाक होगी।
विज्ञापन


बैठक में विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही पोषाक गाउन को बदलने का निर्णय किया तथा तय किया गया कि अब राजस्थान के विश्वविद्यालयों के दीक्षान्त समारोह में विद्यार्थी भारतीय पोशाक ही धारण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

75 प्रतिशत उपस्थिति पर मिलेंगे अंक

student of rajasthan took degree on traditional dress

बैठक में तय किया गया कि अब विद्यार्थियों को 75 प्रतिशत या उससे अधिक की उपस्थिति पर अंक मिलेगें। सभी विश्वविद्यालयों के लिए एक समान अकादमिक कलैण्डर तैयार किया जाएगा।

साथ ही विभिन्न विश्वविद्यालयों की भर्ती प्रक्रिया की समय सीमा तय कराई। सभी विष्वविद्यालयों में समान कार्य दिवस होंगे। इसमें सत्र आरम्भ से लेकर दीक्षान्त समारोह तक की तिथियां तय की जाएगी।

अनाथों को नि:शुल्क शिक्षा
बैठक में यह निर्णय किया कि प्रदेश के अनाथ बच्चों को राज्य के सभी राजकीय विश्वविद्यालयों में नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी। उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सर्राफ सहित सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों ने इसका समर्थन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed