{"_id":"644b756c885c67ca9706b6a6","slug":"student-died-due-to-33-kv-power-line-in-bharatpur-s-gandhinagar-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: आंधी में टूटकर गिरा 33 केवी लाइन का तार, छात्र की मौत, विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: आंधी में टूटकर गिरा 33 केवी लाइन का तार, छात्र की मौत, विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप
Fri, 28 Apr 2023 01:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:18 PM IST
सार
मृतक के बड़े भाई डोरीलाल कोली ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग की लापरवाही से उसके भाई की जान गई है। लाइन बदलने के लिए कॉलोनी के लोगों ने 16 लाख रुपये दिए फिर भी लाइन नहीं बदली गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता बड़ा भाई।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर शहर के थाना सेवर इलाके के गांधीनगर में 33 केवी की विद्युत लाइन से करंट आने के कारण 12वीं क्लास के छात्र की मौत हो गई। कॉलोनी में 33 केवी की विद्युत लाइन को बदलवाने को लेकर कॉलोनी के लोगों ने करीब 16 लाख रुपये विद्युत विभाग में जमा करा दिए थे। फिर भी विद्युत विभाग ने विद्युत लाइनों को नहीं बदला, जिसका खामियाजा एक छात्र को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
भरतपुर शहर के सेवर थाना अंतर्गत गांधी नगर कॉलोनी में देर रात को तेज आंधी आई थी, जिसके चलते एक छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। गांधीनगर निवासी हाकिम सिंह का पुत्र योगेश (16) बीती शाम छत पर था। इस दौरान तेज आंधी-तूफान आया हुआ था। तभी मकान के ऊपर से जा रही 33 केवी विद्युत लाइन आपस में टकराकर टूट गई और छात्र योगेश के ऊपर आ गिरी। उसका बड़ा भाई डोरीलाल इस घटना को देख चिल्ला पड़ा। वह पड़ोसी की मोटरसाइकिल उठाकर अपने छोटे भाई योगेश को जिला आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
पिता करते हैं मजदूरी चार भाई बहन हैं
मृतक योगेश के पिता हाकिम सिंह कोली गुड़गांव में मजदूरी करते हैं। दो भाई और दो बहने हैं। घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। उसकी दो बहनें और भाई और माता-पिता का रो-रो के बुरा हाल है
कॉलोनी के लोगों ने कहा विद्युत विभाग की है लापरवाही
वार्ड नंबर 11 से पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा ने बताया कि गांधीनगर कॉलोनी में 33 केवी विद्युत लाइन मकानों के ऊपर से गुजर रही है, जिसमें ज्यादा फासला नहीं है। इसको लेकर कॉलोनी के लोगों ने शहर विधायक और विद्युत विभाग को लिखित में दिया था। इसके बाद विद्युत विभाग ने विद्युत लाइनों को हटाने के लिए करीब 64 लाख का एस्टीमेट बताया। इसमें 25 प्रतिशत विधायक कोटे से दिया गया और 50 प्रतिशत विद्युत विभाग ने दिया। बाकी 16 लाख रुपये कॉलोनी के लोगों ने इकट्ठा करके दिसंबर के महीने में ही जमा करा दिए, लेकिन फिर भी विद्युत विभाग ने विद्युत लाइनें नहीं बदलीं। इस लापरवाही की वजह से 12वीं क्लास के छात्र को अपनी जान गंवानी पड़ी।