फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   story stone pelting form sky on houses in undkha village barmer rajasthan

Rajasthan: बाड़मेर में इस गांव के तीन घरों पर बरस रहे पत्थर, दहशत में ग्रामीण, पुलिस भी है हैरान

Sun, 08 Jan 2023 10:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 08 Jan 2023 10:09 PM IST
सार

बाड़मेर के उंडखा गांव में तीन घरों पर  पत्थर के टुकड़े गिर रहे हैं। यह पत्थर कहां से आ रहे हैं और क्यों गिर रहे हैं। इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं हैं। पत्थर भी अलग-अलग दिशा से आकर गिरते हैं, लेकिन किसी को लगते नहीं हैं। किसी को यह भी समझ नहीं आ रहा है कि पत्थर कहां से आ रहे हैं।

विज्ञापन
story stone pelting form sky on houses in undkha village barmer rajasthan
पत्थर गिरने से दहशत में हैं तीन परिवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बाड़मेर जिले के उंडखा गांव में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गांव के तीन घरों पर पत्थर गिर रहे हैं। इससे परिवार के लोग दहशत हैं। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस भी गांव में पहुंची और पीड़ित परिवार वालों से बात की।  अधिकारियों का कहना है कि इन परिवारों के साथ गांव कोई व्यक्ति शरारत कर रहा है या फिर ये लोग अंधविश्वास में हैं।  

विज्ञापन

 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के उंडखा गांव में तीन घरों पर  पत्थर के टुकड़े गिर रहे हैं। यह पत्थर कहां से आ रहे हैं और क्यों गिर रहे हैं। इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं हैं। पत्थर भी अलग-अलग दिशा से आकर गिरते हैं, लेकिन किसी को लगते नहीं हैं। किसी को यह भी समझ नहीं आ रहा है कि पत्थर कहां से आ रहे हैं।  जिन तीन परिवारों के घरों पर पत्थर गिरने की घटनाएं हो रही हैं वे इससे काफी डरे हुए हैं। 
विज्ञापन

  
मामला सामने आने के बाद रविवार को बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव, एसडीएम स्मुंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से बात कर घटना की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी ली गई है। मेरे सामने किसी तरह की घटना नहीं हुई, लेकिन इसकी जांच के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि आपसी विवाद के कारण पत्थर फेंककर परिवारों को कोई डरा रहा है या फिर ये किसी तरह का अंधविश्वास है। पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed