{"_id":"5d526dfb8ebc3e6cb370e616","slug":"stones-pelting-over-communal-tension-in-jaipur-17-people-injured-including-two-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में पथराव, दो पुलिसवालों समेत 17 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर में पथराव, दो पुलिसवालों समेत 17 लोग घायल
Tue, 13 Aug 2019 02:09 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जयपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 13 Aug 2019 02:09 PM IST
सार
- जयपुर में सांप्रदायिक तनाव को लेकर हुआ पथराव
- दो पुलिसवालों समेत 17 लोग घायल
- पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर के गलता गेट इलाके के पास दो समुदायों में सोमवार की रात तनाव फैलने के बाद हुए पथराव में दो पुलिसवालों सहित 17 लोग घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि घटना में एक बस सहित 15 वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार रात गलता गेट थाना क्षेत्र में दो समुदायों में आपसी विवाद के बाद पथराव शुरू हो गया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। दिल्ली रोड पर वाहनों में भी तोड़ फोड़ की गई साथ ही बस का शीशा भी फोड़ा गया।
विज्ञापन
इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के लिए आरएसी, एसटीएफ सहित करीब 500 जवानों को इलाके में लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
जयपुर के पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव के अनुसार, दिल्ली रोड पर कुछ लोगों ने एक बस को रुकवाकर उसे नुकसान पहुंचाया। हालात पर काबू पाने के लिए जब पुलिस वहां पहुंची तो उसे भी निशाना बनाया गया।
उन्होंने कहा कि सोमवार की रात दो समुदायों में यह तनाव एक छोटे सी सड़क दुर्घटना के बाद शुरू हुआ। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजयपाल लांबा ने बताया कि दस पुलिस थाना क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित की गयी है। इलाके में अतिरिक्त बल लगाया गया है और हालात नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि घटना में दो पुलिसकर्मियों सहित 17 लोगों को चोटें आईं। घटना में शामिल लोगों को चिन्हित करने की कोशिश की जा रही है।
वहीं क्षेत्र में इस दौरान दिल्ली बाईपास और अन्य इलाकों में भी आगजनी की सूचना मिली है। लेकिन अभी आगजनी की पुष्टि नहीं हुई है।