{"_id":"62875c874fa91e049e18f672","slug":"stone-pelting-on-police-who-went-to-catch-accused-si-and-constable-injured-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: शादी में संदिग्धों को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, एसआई और कांस्टेबल घायल, दो महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: शादी में संदिग्धों को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, एसआई और कांस्टेबल घायल, दो महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार
Fri, 20 May 2022 02:46 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 20 May 2022 02:46 PM IST
सार
कोटा में एक शादी में भाग ले रहे संदिग्धों को पकड़ने गई पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने 10 लोगों पर केस दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कोटा में एक शादी में भाग ले रहे संदिग्धों को पकड़ने गई पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया। एसआई और कांस्टेबल घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा के रामगंजमंडी थाना क्षेत्र की साई कॉलोनी में शादी हो रही थी। वहां किसी बात को लेकर हंगामा हो गया। पुलिस वहां संदिग्ध लोगों को पकड़ने पहुंची थी, जो मौके का फायदा उठाकर शादी के जश्न में घुस गए। इस बात को लेकर पुलिस और शादी में मौजूद लोगों में धक्का-मुक्की हो गई। कुछ लोग नशे में थे, उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस मामले में एसआई और एक कांस्टेबल घायल हो गई। बाद में वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पथराव के आरोप में दो महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
कोटा (ग्रामीण) के एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने कहा कि शादी में विवाद की खबर सुनकर पुलिस पहुंची थी। वहां मेहमान नशे में थे और उन्होंने टीम पर पथराव कर दिया। 10 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। आठ लोगों को हिरासत में लिया है। उन पर सरकारी कर्मचारी पर हमला और दंगा करने का आरोप है।
विज्ञापन