फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   State President Joshi started the election tour of Chittorgarh after visiting Sawaliya Seth

Chittorgarh: सांवलिया सेठ व कलिका माता के दरबार से प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने शुरू किया दौरा, कांग्रेस पर बोला हमला

Tue, 04 Apr 2023 01:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 04 Apr 2023 01:38 PM IST
सार

सांवलिया सेठ और कलिका माता के दरबार से प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने शुरू किया चित्तौड़गढ़ का दौरा। दौरे की शुरुआत में ही राहुल और गहलोत पर बोला हमला। 

विज्ञापन
State President Joshi started the election tour of Chittorgarh after visiting Sawaliya Seth
प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने शुरू किया दौरा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने मंगलवार सुबह भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन किए इसके पश्चात् दुर्ग स्थित कलिका माता के दर्शन कर प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली की कामना की। सांवलियाजी के दर्शन के साथ प्रदेशाध्यक्ष का दौरा शुरू हुआ। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि एक किसान के बेटे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश की कमान देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर प्रदेश में आने वाले विधानसभा में कमल खिलाएंगे। 

विज्ञापन


राहुल और गहलोत पर साधा निशाना
उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से लगातार की जा रही घोषणाओं पर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ छोटी घोषणाएं हैं, धरातल पर कभी नहीं उतरेंगी। पहले की घोषणा आज तक धरातल पर नहीं उतर पाई हैं। राहुल गांधी पर उन्होंने कहा कि राहुल ने विदेशों में जाकर भारत का सिर नीचा किया है। उन्होंने हमेशा भारतीय सेना का अपमान किया है। राहुल खुद को न्यायालय से ऊपर समझते हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में कमल खिलेगा और कांग्रेस का सफाया होगा
कांग्रेस पार्टी सिर्फ सत्ता को हथियाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रही है। उनसे एक गरीब परिवार से निकला हुआ व्यक्ति प्रधानमंत्री के पद पर बैठा हुआ देखा नहीं जा रहा है। कांग्रेस पार्टी की सोच है कि प्रधानमंत्री के पद पर सिर्फ उनका अधिकार है, कोई और इस पर काबिज नहीं हो सकता। अब जनता सब कुछ समझ रही है, जिस तरह से पूरे देश से कांग्रेस पार्टी का सफाया हो रहा है, आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भी कमल खिलेगा और कांग्रेस का सफाया होगा।

वहीं इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने सोमवार रात्रि गोकुल विश्रांति गृह में रात्रि विश्राम किया था। सुबह राजभोग आरती से पहले जोशी सांवलियाजी मंदिर पहुंचे। यहां ओसरा पुजारी ने उनका उपरणा ओढ़ा, सांवलिया जी का प्रसाद और सांवलिया सेठ की तस्वीर भेंट कीं। सांवलियाजी के दर्शन के साथ प्रदेशाध्यक्ष का दौरा शुरू हुआ। सर्वप्रथम चित्तौड़गढ़ पहुंचने पर उन्होंने जनसंघ के समय के नेता कैलाश झंवर निवास जाकर कुशल क्षेम पूछा। इसके पश्चात कुछ समाजसेवी संस्थाओं और पार्टी पदाधिकारियों की ओर से आयोजित किए गए स्वागत समारोह में भाग लिया। इसके पश्चात भीलवाड़ा के लिए प्रस्थान कर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed