{"_id":"67c17a46c8fba442210c0025","slug":"sri-ganganagar-gang-snatching-earrings-from-women-busted-three-accused-arrested-police-busy-in-recovery-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Ganganagar: महिलाओं से बालियां छीनने वाले गैंग का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, बरामदगी में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Ganganagar: महिलाओं से बालियां छीनने वाले गैंग का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, बरामदगी में जुटी पुलिस
Fri, 28 Feb 2025 02:26 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 28 Feb 2025 02:26 PM IST
सार
श्रीगंगानगर में महिलाओं से बालियां छीनने की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर लूटी गई बालियों की बरामदगी के प्रयास करेगी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर में लगातार हो रही महिलाओं से बालियां छीनने की घटनाओं का कोतवाली थाना पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने शहर के विभिन्न इलाकों में महिलाओं को निशाना बनाकर उनकी बालियां छीनी थीं, जिससे स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा की भावना व्याप्त हो गई थी।
विज्ञापन
कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए युवकों में मटीलीराठान थाना क्षेत्र के गांव 18 एफ और वर्तमान में कौड़ियां वाली के निकट रहने वाला प्रदीप सिंह उर्फ दीपू, पुरानी आबादी गुरुनगर निवासी नवनीत सिंह उर्फ राजा और पुरानी आबादी हाउसिंग बोर्ड निवासी दीपू सोनी उर्फ चौधरी शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शहर में 16 फरवरी को प्रेम नगर निवासी भजन देवी, 19 फरवरी को गणेश विहार थर्ड निवासी कमला देवी और 23 फरवरी को भांभू कॉलोनी निवासी धापू देवी से बालियां छीनने की घटनाएं हुई थीं। इन वारदातों के बाद पुलिस ने इन मामलों को गंभीरता से लिया और स्नैचर्स को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित कीं।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। इसके बाद आरोपियों का पता चला और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी और लूटी गई बालियों की बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे। इस कार्रवाई में कोतवाली थाना पुलिस के हवलदार कृष्ण कुमार, सिपाही ओमप्रकाश, रामप्रताप और लेखराम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।