{"_id":"676c07f30f7a11bb010a681b","slug":"sri-ganganagar-encounter-of-pak-infiltrator-in-indian-border-tried-to-enter-despite-warning-from-bsf-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Ganganagar : भारतीय सीमा में पाक घुसपैठिए का एनकाउंटर, बीएसएफ की चेतावनी के बावजूद किया प्रवेश का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Ganganagar : भारतीय सीमा में पाक घुसपैठिए का एनकाउंटर, बीएसएफ की चेतावनी के बावजूद किया प्रवेश का प्रयास
Wed, 25 Dec 2024 06:56 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 25 Dec 2024 06:56 PM IST
सार
श्रीगंगानगर क्षेत्र के गांव 1 में मंगलवार रात बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। यह घुसपैठिया जीरो लाइन क्रॉस करके भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
पाक घुसपैठिया ढेर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रीगंगानगर जिले के सीमावर्ती इलाके में पाक की ओर से सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिये को बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया। घुसपैठिया चेतावनी देने के बावजूद सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
सीओ संजीव चौहान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घुसपैठिया भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था, जबकि बीएसएफ जवानों ने उसे चेतावनी दी थी। इसके बावजूद घुसपैठिया नहीं रुका और आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद जवानों ने फायरिंग की जिसमें घुसपैठिया मौके पर ढेर हो गया।
विज्ञापन
सीओ चौहान के मुताबिक केसरीसिंहपुर पुलिस थाने में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। हालांकि अभी तक घुसपैठिए की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर घुसपैठिए के पास से पाकिस्तानी मुद्रा, तंबाकू और बीड़ी बरामद की गई है।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि बीएसएफ पाकिस्तानी रेंजरों के साथ फ्लैग मीटिंग करने की योजना बना रही है, ताकि घटना की जानकारी साझा की जा सके और सीमा पर शांति बनाए रखने की दिशा में काम किया जा सके। इस मीटिंग में घुसपैठिए के बारे में और जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा।
भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। बीएसएफ ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। इसके अलावा पाकिस्तानी तस्करों द्वारा भारतीय सीमा में ड्रोन के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं।