फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News ›   sri ganganagar border drone heroin seizure 12kg drug smuggling bsf police arrest

Rajasthan: श्रीगंगानगर बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 12 किलो हेरोइन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 05 Apr 2026 02:55 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,श्रीगंगानगर Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो Updated Sun, 05 Apr 2026 02:55 PM IST
सार

श्रीगंगानगर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने ड्रोन के जरिए की जा रही बड़ी ड्रग तस्करी को नाकाम कर दिया। संयुक्त कार्रवाई में करीब 12 किलो हेरोइन बरामद की गई और पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
sri ganganagar border drone heroin seizure 12kg drug smuggling bsf police arrest
श्रीगंगानगर में ड्रोन ड्रॉप का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के श्रीगंगानगर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक बार फिर बड़ी तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। सीआईडी, पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में ड्रोन के जरिए भेजी गई करीब 12 किलो हेरोइन बरामद की गई है। इस मामले में पंजाब के दो युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है, जो इस खेप को उठाने पहुंचे थे।
विज्ञापन


ड्रोन से गिराई गई थी हेरोइन

जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के जरिए बॉर्डर पार कर यह खेप भारतीय इलाके में गिराई थी। सुरक्षा एजेंसियों को पहले ही गुप्त सूचना मिल गई थी, जिसके आधार पर इलाके में तुरंत ब्लॉकेड लगाकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। रात के अंधेरे में सुरक्षा बलों को ड्रोन की आवाज सुनाई दी। इसके बाद उन्होंने पैकेट्स गिरते हुए देखे। तलाशी लेने पर करीब 12 किलो हेरोइन बरामद हुई, जिसे छोटे-छोटे पैकेट्स में पैक किया गया था।
विज्ञापन


पंजाब के दो युवक गिरफ्तार

मौके से पकड़े गए दोनों युवक पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पूछताछ में सामने आया है कि यह हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई थी और इसे पंजाब में सप्लाई करने की योजना थी। पुलिस का मानना है कि यह मामला एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़ा हो सकता है, जो लगातार ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा है। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 60 करोड़ रुपये आंकी गई है। अगर यह खेप बाजार तक पहुंच जाती, तो युवाओं में नशे की लत फैलने का बड़ा खतरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राज्यसभा जाने से पहले सीएम पहुंचे बिहटा, निर्माणाधीन एयरपोर्ट सहित एलिवेटेड पथ का किया निरीक्षण


ड्रोन गतिविधियां बढ़ीं, सुरक्षा सख्त

पुलिस और बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार बॉर्डर पर ड्रोन गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। इसे देखते हुए एंटी-ड्रोन सिस्टम को और मजबूत किया जा रहा है। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब श्रीगंगानगर बॉर्डर पर ड्रोन के जरिए हेरोइन गिराने की कई घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं।
सुरक्षा बलों का कहना है कि पाकिस्तान की ओर से ऐसी कोशिशें लगातार हो रही हैं, लेकिन हर बार उन्हें नाकाम कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed