{"_id":"617ee3a7bf30826a28412224","slug":"special-judge-two-others-booked-for-misdeed-boy-in-bharatpur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: नाबालिग लड़के के साथ सामूहिक दुराचार, विशेष न्यायाधीश और पुलिस उपाधीक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: नाबालिग लड़के के साथ सामूहिक दुराचार, विशेष न्यायाधीश और पुलिस उपाधीक्षक निलंबित
Mon, 01 Nov 2021 12:14 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:14 AM IST
सार
पीड़ित लड़के की मां ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के विशेष न्यायाधीश और दो अन्य पिछले एक महीने से उसके बेटे को नशीले पदार्थ देकर उसके साथ यौन उत्पीड़न कर रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक जज और पुलिस अधिकारी पर नाबालिग लड़के के साथ सामूहिक दुराचार करने का मामला दर्ज किया गया है। विशेष न्यायाधीश को और बालक को धमकाने के आरोप में पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
पीड़ित लड़के की मां ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के विशेष न्यायाधीश और दो अन्य पिछले एक महीने से उसके बेटे को कोई नशीले पदार्थ देकर उसके साथ यौन उत्पीड़न कर रहे थे।
विज्ञापन
लड़के को धमकाने का आरोप
पुलिस में दर्ज शिकायत में पीड़ित लड़के की मां ने न्यायाधीश जितेन्द्र सिंह गोलिया और राहुल कटारा व अंशुल सोनी पर बालक को घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अन्य आरोपियों की पहचान जज के स्टेनो अंशुल सोनी और जज के एक अन्य कर्मचारी राहुल कटारा के रूप में हुई है। इस मामले को लेकर भरतपुर के मथुरागेट के एसएचओ राम नाथ ने कहा मामले की जांच एक वरिष्ठ अधिकारी को सौंप दी गई है।
आरोपियों को कर दिया है निलंबित
पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार के सदस्यों ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के उपाधीक्षक परमेश्वर लाल यादव, न्यायाधीश के स्टेनो अंशुल सोनी और राहुल कटारा पर उसके नाबालिग बच्चे को मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस उपाधीक्षक परमेश्वर लाल यादव को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि न्यायिक अधिकारी ने कंपनी बाग स्थित डिस्ट्रिक क्लब में 14 वर्षीय बालक के साथ दोस्ती की। बालक वहां टेनिस खेलने जाता था।