{"_id":"623d9a4b49d433585c7d72b7","slug":"smuggler-arrested-with-gold-worth-19-lakhs-at-jaipur-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur Airport: जूतों के सोल में 19 लाख का सोना छिपाकर लाया तस्कर, जांच में पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur Airport: जूतों के सोल में 19 लाख का सोना छिपाकर लाया तस्कर, जांच में पकड़ा गया
Fri, 25 Mar 2022 04:02 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 25 Mar 2022 04:02 PM IST
सार
यूएई की फ्लाइट से उतरा एक यात्री काफी घबराया हुआ था। शक के अधार पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने उससे पूछताछ की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। उसके जूतों की जांच करने पर उनके सोल में पिघलाकर हुआ सोना भरा हुआ मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर एयरपोर्ट पर एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। दुबई की फ्लाइट से आया आरोपी तस्कर अपने जूतों के सोल में पिघला हुआ सोना छिपाकर लाया था। जांच के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीआईएसएफ के जवान आरोपी तस्कर से पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को यूएई की फ्लाइट से उतरा एक यात्री काफी घबराया हुआ था। शक के आधार पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने उसे बुलाकर पूछताछ की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। इसके बाद अधिकारियों ने उसके सामान की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
जांच पूरी होने के बाद अधिकारियों ने उसे जाने के लिए का तो उसने सबसे पहले अपने जूते उठाए, ऐसे में अधिकारियों ने उसे रोका और एक बार फिर जूतों की तलाशी ली। इस दौरान जूतों के सोल के नीचे पिघला हुआ सोना भरा था। तस्कर के जूतों से निकले सोने की कीमत करीब 19 लाख रुपए बताई जा रही है।
विज्ञापन