फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   SMS Medical College MBBS student commits suicide in Jaipur Himachal Pradesh

SMS Medical College: हॉस्टल में रह रहे MBBS स्टूडेंट ने लगाई फांसी, आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम किया डिलीट

Sat, 09 Jul 2022 06:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 09 Jul 2022 06:10 PM IST
सार

एमबीबीएस थर्ड ईयर का छात्र अमन हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
SMS Medical College MBBS student commits suicide in Jaipur Himachal Pradesh
एमबीबीएस थर्ड ईयर का छात्र अमन हिमाचल का रहने वाला था। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस थर्ड ईयर के छात्र ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार देर रात उसने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस को उसके पास या कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिससे अब तक यह सामने नहीं आया है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। हालांकि, प्राथमिकी जांच में सामने आया है कि आत्महत्या से पहले उसने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट किया था। पुलिस ने हिमाचल में रहने वाले छात्र के परिजनों को सूचना दे दी है।  

विज्ञापन


एसएमएस थाना अधिकारी नवरत्न धोलिया ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के कोठारी हॉस्टल में रह रहे 2019 बैच के स्टूडेंट अमन ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। एमबीबीएस थर्ड ईयर का छात्र अमन हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर अमन के परिजनों को सूचित कर दिया है। उनके आने के बाद ही पोस्ट मार्टम किया जाएगा।  
विज्ञापन


पुलिस ने उसके साथियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात 11:30 बजे तक वह उनके साथ था। इसके बाद में अपने कमरे में जाकर सो गया। उसके साथ एक अन्य साथी भी रहता है जो कल रात को हॉस्टल में नहीं था। शनिवार सुबह अमन अपने रूम से बाहर नहीं आया तो हॉस्टल में रहने वाले अन्य साथियों ने उसे कॉल किया, कई बार कॉल करने के बाद भी उसने रिसीव नहीं किया। इसके बाद उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो अमन पंखे से लटका हुआ था। उसके रूम का गेट तोड़ उसे नीचे उतारा साथ ही हॉस्टल प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed