{"_id":"6509a0ad72600e46560e2317","slug":"slogans-raised-against-gehlot-government-and-minister-tikaram-julie-for-not-getting-free-mobile-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: फ्री मोबाइल योजना सरकार के लिए बनी सिरदर्द, फोन नहीं मिलने से महिलाएं नाराज, मंत्री के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: फ्री मोबाइल योजना सरकार के लिए बनी सिरदर्द, फोन नहीं मिलने से महिलाएं नाराज, मंत्री के खिलाफ नारेबाजी
Tue, 19 Sep 2023 06:52 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 19 Sep 2023 06:52 PM IST
सार
राजस्थान के अलवर जिले में फ्री मोबाइल नहीं मिलने पर मेव समाज की महिलाओं ने और छात्राओं ने कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली व गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सरकार और मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान सरकार की मुफ्त मोबाइल योजना सरकार के लिए सिरदर्द बनकर उभर रही है। जिन महिलाओं के वोट बैंक को हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री गहलोत इतने आशान्वित थे, वही आशा अब सरकार के लिए निराशा में बदलने लगी है। इसके उदाहरण भी अब सामने आने लग गए हैं। महिलाएं सरकार और कैबिनेट मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार की मंशाओं पर पानी फेर रहीं हैं।
विज्ञापन
ये नजारा अलवर के चांदोली गांव में देखने को मिला। जहां मेव समाज की महिलाएं फ्री वाला मोबाइल लेने पहुंची, लेकिन फोन नहीं मिलने पर विधवा महिलाओं और छात्राओं ने कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली व गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
साथ ही महिलाओं और छात्राओं ने कैबिनेट मंत्री को चेतावनी दी कि जो सरकार जनता को गुमराह कर रही है, उसे हम सबक सिखा कर रहेंगे। दरअसल, सरकार की फ्री मोबाइल योजना को महिलाएं अपना हक समझने लगी हैं और इसी के चलते आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन