{"_id":"5d45783e8ebc3e6d0630367c","slug":"sixty-lakh-lotted-in-chittorgarh-rajasthan-by-putting-chillies-in-eyes-of-bank-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मचारियों की आंखों में मिर्च डालकर 60 लाख रुपये लूटे, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मचारियों की आंखों में मिर्च डालकर 60 लाख रुपये लूटे, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Sat, 03 Aug 2019 05:39 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 03 Aug 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ शहर में शनिवार को चार अज्ञात लोगों ने बैंक कर्मचारियों से नोटों से भरा बैग लूट लिया। पुलिस के अनुसार बैग में 60 लाख रुपये की नकदी थी जिसे वे एटीएम में डालने के लिए ले जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार चित्तौड़गढ़ के सदर पुलिस थाने में शनिवार दोपहर यह घटना उस समय हुई जब दो बैंक कर्मचारी एसबीआई के एटीएम में पैसा डाल रहे थे। एक बिना नंबर प्लेट की कार में आए चार अज्ञात लोगों ने कर्मचारियों की आंखों में मिर्च फेंकी और नोटों से भरा बैग लूट वहां से भाग गए।
पुलिस के अनुसार बैंक कर्मचारियों के पास दो बैग थे। शहर के सभी मार्गों पर नाकेबंदी कर दी गई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।