फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   SIT formed for investigation in Karauli Violence

Curfew in Karauli: उपद्रवियों ने 30 से ज्यादा दुकानें फूंकी, पुलिस कर रही ड्रोन से निगरानी, जांच के लिए एसआईटी बनी

Sun, 03 Apr 2022 06:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 03 Apr 2022 06:23 PM IST
सार

करौली हिंसा मामले की जांच के लिए सरकार ने एसआईटी बना दी है। वहीं पुलिस ने अब तक 46 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। शहर में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। 

विज्ञापन
SIT formed for investigation in Karauli Violence
हालात काबू करने के लिए प्रशासन लगातार कर रहा प्रयास। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के करौली में शनिवार को भड़ी हिंसा के बाद तनाव के हालात बने हुए हैं। जिले में चार अप्रैल तक कर्फ्यू लगा हुआ है। अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट भी बंद है। सरकार ने जांच के लिए एसआईटी बना दी है। उधर, पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस जवान तैनात है और ड्रोन के जरिए भी निगरानी की जा रही है। कर्फ्यू के कारण शहर की सड़कें सूनी पड़ी हुई हैं। एक-दुक्का बाहर निकल रहे लोगों को भी घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है। दोनों समुदाय के लोगों के साथ बैठक कर प्रशासन हालात सामान्य करने का प्रयास कर रहा है। 

विज्ञापन

 

30 से ज्यादा दुकानों में आगजनी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार शाम को भड़की हिंसा में उपद्रवियों ने 30 से ज्यादा दुकानों को आग के हवाले कर दिया। फूटकोट चौराहे पर एक मकान में भी आग लगाने की जानकारी सामने आई है। इसी तरह ठेले और बाइकों में तोड़फोड़ कर उनमें भी आग लगा दी गई। पुलिस प्रशासन आगजनी, लोगों की गिरफ्तारी और नुकसान की जानकारी देने से बच रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हर हाल में हमारा प्रयास हालात सामान्य करने का है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 46 उपद्रवियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
जानकारी के अनुसार पुलिस ने पहचान कर  46 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर हिंसा भड़काने वाले अन्य उपद्रवियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि मामले में अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। उधर, शनिवार देर रात 12 बजे प्रशासन ने दोनों समुदाय के वरिष्ठ लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्हें समझाइश देकर शांति बनाए रखने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि आज देर शाम तक एक बार फिर बैठक की जा सकती है। 
  

विज्ञापन

पुलिस कर रही फ्लैग मार्च 
शहर के हालात सामान्य करने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। शहर जगह-जगह 600 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। संवेदनशील इलाके में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा है। लोगों को शांति बनाए रखने और घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है।

मेडिकल स्टोर खोलने की छूट  
शहर में चार मार्च तक कर्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान सिर्फ मेडिकल स्टोर खोलने की धूट दी गई है। इससे लोगों को अन्य जरूरी सामान के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। सुबह लोगों को दूध सहित अन्य जरूरी चीजें भी नहीं मिल पाईं।
 

कैलादेवी आने वाले श्रद्धालुओं पर रोक नहीं 
नवरात्र के मौके पर कैलादेवी पर मेला लगाता है। इस दौरान प्रदेश के जिलों सहित अन्य राज्यों से भी लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। प्रशासन ने भक्तों के आने पर रोक नहीं लगाई है। उनकी सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस जवानों को तैनात किया है। हालांकि हिंसा के कारण यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम रह सकती है। 

दूध, सब्जी और जरूरत का सामान घर पहुंचेगा 
शहर में बिगड़े हालात को देखते हुए प्रशासन ने जरूरी सामान की हॉम डिलेवरी कराने का निर्णय किया है। इसकी जिम्मेदारी खाद विभाग को दी गई है। दूध, सब्जी और जरूरत का सामान विभाग घर-घर तक पहुंचाएगा। प्रशासन के इस निर्णय को देखते हुए लग रहा है कि कर्फ्यू और आगे बढ़ाया जा सकता है।  

क्या है मामला
राजस्थान के करौली में हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई बाइक रैली पर शनिवार शाम पथराव की घटना सामने आई थी। इससे हटवारा बाजार में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। उपद्रवियों ने दुकानों और बाइकों को आग के हवाले कर दिया था। बिगड़ते हालात को देखते हुए शहर में पहले धारा 144, कर्फ्यू और फिर इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई थी। हिंसा में पुलिसकर्मियों सहित 43 लोगों घायल हो गए थे, जबकि पुष्पेंद्र नाम के व्यक्ति की हालत गंभीर थी। उसका जयपुर के अस्पातल में इलाज चल रहा है। माहौल बिगड़ते ही बाइक रैली को रद्द कर दिया गया था। आगजनी से लोगों का लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed