फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Wanted accused arrested in the case of cheating of Rs 10 lakh by selling fake gold as real

Sirohi News: नकली सोने को असली बताकर 10 लाख की ठगी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, जानें मामला

Mon, 31 Mar 2025 08:17 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Mon, 31 Mar 2025 08:17 PM IST
सार

सिरोही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Wanted accused arrested in the case of cheating of Rs 10 lakh by selling fake gold as real
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

विस्तार

सिरोही जिले  के कालंद्री थाना अधिकारी टीकमाराम की अगुवाई में पुलिस टीम ने नकली सोने को असली बताकर 10 लाख की ठगी करने के मामले का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, ठगी की राशि बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

 
सिरोही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत कालंद्री थानाधिकारी टीकमाराम की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक घेवरचंद, कांस्टेबल भीखाराम, विनोद कुमार, राजेंद्र कुमार, महेंद्र राणा एवं प्रकाश कुमार की टीम ने बागरा, पुलिस थाना बागरा, जिला जालोर निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र लालाराम वागरी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से ठगी की गई राशि की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ईद पर टोंक के मालपुरा में मचा बवाल, जुलूस के दौरान पुलिस से भिड़े लोग, इलाके में फोर्स तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, इस मामले में तंवरी पुलिस थाना में अजीत कुमार जैन पुत्र मगनलाल जैन ने 7 मार्च को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी आटा चक्की और किराने की दुकान पर एक घुमक्कड़ परिवार पिछले कुछ दिनों से राशन खरीदने के लिए नियमित रूप से आ रहा था। 1 मार्च को सुबह दंपति (पति-पत्नी) उसकी दुकान पर आए और बताया कि उनका बच्चा बहुत गंभीर रूप से बीमार है। उसके ऑपरेशन के लिए पैसों की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने 10 लाख रुपये की मदद मांगी और बदले में अमानत के रूप में करीब 500 ग्राम सोने के जेवरात रख दिए।

ये भी पढ़ें: MP कीर्ति आजाद के बयान पर हनुमान बेनीवाल बोले- अकबर और मुगलों के कई वैवाहिक संबंध राजस्थान में हुए

बच्चे की गंभीर बीमारी को देखते हुए दुकानदार ने उन्हें बिना ब्याज के 10 लाख रुपए उधार दे दिए। आरोपी दंपति द्वारा अमानत के रूप में रखे गए सोने की एक चेन को सुनार से चेक करवाया गया, जिसमें उसे असली बताया गया। इस पर भरोसा करके दुकानदार ने अन्य स्रोतों से उधार लेकर 10 लाख रुपए आरोपी को दे दिए। बाद में जब दुकानदार का बेटा घर आया तो उसे संदेह हुआ और उसने अन्य गहने भी चेक करवाए, तब पता चला कि सभी जेवरात हैं। इस पर दुकानदार ने धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज करवाने की मांग की। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये वीडियो भी देखें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed