फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Wanted accused arrested in 2.60 quintal Doda poppy smuggling case

Sirohi: 2.60 क्विंटल डोडा पोस्त तस्करी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, आठ माह से चल रहा था फरार

Wed, 01 Jan 2025 10:29 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Wed, 01 Jan 2025 10:29 PM IST
सार

Sirohi: सरूपगंज पुलिस टीम द्वारा डोडा पोस्त तस्करी के मामले में बीते 8 माह से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी 2.60 क्विंटल डोडा पोस्त तस्करी के मामले में वांछित था।

विज्ञापन
Wanted accused arrested in 2.60 quintal Doda poppy smuggling case
2.60 किवंटल डोडा पोस्त तस्करी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सरूपगंज पुलिस थानाधिकारी कमलसिंह की अगुवाई में टीम द्वारा धोलानाडा, पीएस आरजीजीटी जिला बाड़मेर निवासी जोगाराम पुत्र ठाकराराम जाट (सारण) को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


कार्रवाई में पुलिस थाना सरूपगंज के कांस्टेबल दिनेशकुमार, बाबुलाल, गोपीलाल, दिनेश कुमार, तेजाराम एवं पुखराज सम्मिलित रहे। इस मामले में पुलिस द्वारा पूर्व में अज्ञात आरोपियों का पता लगाकर आरोपी गोरधनराम व हीराराम को गिरफ्तार किया गया था। जबकि, प्रकरण में वांछित आरोपी जोगाराम जो अवैध डोडा पोस्त से भरे वाहन के आगे अपनी ब्रेजा कार जीजे 06 जेक्यू 5083 से आरोपी हीराराम के साथ एस्कोर्ट कर रहा था। गठित टीम द्वारा प्रकरण में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबिरी तंत्र एवं तकनीकी सहायता एवं आरोपी जोगाराम पुत्र ठाकराराम जाट (सारण) को दस्तियाब कर पूछताछ की गई। आरोपी के अपना जुर्म स्वीकार करने के बस उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


5 मई 2024 का है मामला
पुलिस के अनुसार 5 मई 2024 को पुलिस थाना पिंडवाड़ा द्वारा नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा वहां से तेजगति से गुजर रही गुजरात पासिंग एक ब्रेजा विटारा जेडडीआई कार को रोकने का इशारा किया गया था। इसे देखकर कार चालक द्वारा कार को वापस पिंडवाड़ा की ओर घुमा लिया गया तथा भागने लगा। इस पर कार का पीछा किया गया तो चालक कार को रेलवे ब्रिज की तरफ भगाकर ले जाते हुए कार को छोड़कर चालक व उसका साथी झाड़ियों में भाग गए थे। इनकी तलाश की मगर दोनों आरोपी घनी झाड़ियां होने से दस्तयाब नहीं हुए थे। कार को चेक किया गया तो उसमें 2.60 क्विंटल डोडा पोस्त पाया गया। इस पर एनडीपीसी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed