फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   vridh vidhva mahila ke sath gaingrep v loot ki vardat ke mamle me 2 aaropi girftar

Sirohi News: वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, घर पर अकेला पाकर की थी हैवानियत

Mon, 19 Aug 2024 10:32 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Mon, 19 Aug 2024 10:32 PM IST
सार

वाजियाफली सुरपगला में 63 वर्षीय विधवा महिला के साथ दो आरोपियों ने रात में घर में घुसकर मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म किया, साथ ही घर से पैसे लूट लिए। पुलिस ने इस जघन्य अपराध के लिए तत्काल मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की और आरोपियों को दुर्गम पहाड़ी से गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की।

विज्ञापन
vridh vidhva mahila ke sath gaingrep v loot ki vardat ke mamle me 2 aaropi girftar
दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार थे। पुलिस आरोपियों को दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र से पकड़कर लाई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस मामले प्रभू पुत्र स्व. पूना गरासिया और भारमाराम पुत्र वागाराम गरासिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी घटना के बाद से फरार थे। आरोपी सुरपगला और ईडरमाल की दुर्गम पहाड़ियों में छिपे हुए थे।
विज्ञापन


13 अगस्त को हुई थी वृद्धा के साथ वारदात
पुलिस के अनुसार गत 13 अगस्त 2024 की रात में 63 साल की विधवा महिला अपने घर अकेली थी। रात में समय करीब एक बजे आरोपी प्रभू पुत्र पूना गरासिया निवासी सुरपगला व भारमा पुत्र वागाराम गरासिया निवासी ईडरमाला ने अकेली महिला को घर पर देखकर दोनों उसके घर घुस गए। उसके साथ मारपीट कर दोनों ने मिलकर वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वे घर के अंदर से रुपये लूटकर ले गए। इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर त्वरित अनुसंधान शुरू किया गया था। विधवा वृद्ध महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और लूट की जघन्य घटना को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर टीम आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। आरोपी दुर्गम पहाड़ी में छिपे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed