फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Voting for the Chairperson of the Sirohi Municipal Council and the Presidents of five municipalities

राजस्थान: माउंटआबू में भाजपा का चेयरमैन तय, आबूरोड से मंडार तक बोर्ड के लिए जोर आजमाइश

Sun, 20 Sep 2026 10:20 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2026 10:20 PM IST
सार

सिरोही जिले के छह निकायों में सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। आबूरोड और मंडार समेत कुछ निकायों में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम है, जबकि सिरोही में कांग्रेस और अन्य निकायों में भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला है।
 

विज्ञापन
Voting for the Chairperson of the Sirohi Municipal Council and the Presidents of five municipalities
सिरोही। सिरोही नगरपरिषद में सभापति एवं 5 नगरपालिकाओं में अध्यक्ष के लिए कल मतदान होगा।

विस्तार

नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत सोमवार को सिरोही नगर परिषद में सभापति तथा आबूरोड, आबूराज, शिवगंज, पिंडवाड़ा एवं मंडार नगरपालिकाओं में अध्यक्ष के लिए मतदान करवाया जाएगा। इस बार आबूराज में भाजपा का बोर्ड बनना तय बताया जा रहा है, जबकि सिरोही में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। बाकी जगहों पर दोनों ही पार्टियां निर्दलीय पार्षदों के साथ मिलकर बोर्ड बनाने की कोशिश कर रही हैं। अब इसमें कौन सफल होगा, यह चुनाव परिणाम के बाद साफ होगा।
विज्ञापन


सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा मतदान
सिरोही जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्वसिंह तोमर ने बताया कि सोमवार को अध्यक्षीय पदों के लिए मतदान का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। सिरोही नगर परिषद के लिए मतदान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नवीन भवन में होगा, जबकि अन्य नगरपालिकाओं में संबंधित नगरपालिका कार्यालय परिसर में मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान 22 सितंबर 2026 को होगा। निर्वाचन प्रक्रिया के लिए बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। नामांकन पत्र सुबह 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच सुबह 11:30 बजे से होगी। अभ्यर्थिता वापस लेने का समय दोपहर 2 बजे तक रहेगा। यदि मतदान आवश्यक हुआ तो दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और इसके तुरंत बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह निकायों में ये प्रत्याशी मैदान में
सिरोही नगर परिषद:
भाजपा से पूजा माली, कांग्रेस से रीतू जैन
आबूरोड नगरपालिका: भाजपा से भावना अग्रवाल, कांग्रेस से शोभा
पिंडवाड़ा नगरपालिका: कांग्रेस से अचलसिंह, भाजपा से राकेश कुमार
आबूराज नगरपालिका: कांग्रेस से यश, भाजपा से सुनील आचार्य
शिवगंज नगरपालिका: भाजपा से कुंदनमल, कांग्रेस से राजेश कुमार
मंडार नगरपालिका: कांग्रेस से मफतलाल बुनकर, भाजपा से प्रागाराम

आबूरोड में निर्दलीयों पर टिकी नजर
आबूरोड नगरपालिका में भाजपा बहुमत से एक सीट पीछे है। यहां कांग्रेस के पास 16 पार्षद और चार निर्दलीय पार्षद हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही निर्दलीयों तथा दूसरे खेमे के कुछ पार्षदों के समर्थन का दावा कर रही हैं। चुनाव परिणाम के बाद से पार्षदों की बाड़ेबंदी भी चर्चा में रही है।


सिरोही, शिवगंज और पिंडवाड़ा में भी मुकाबला
सिरोही में कांग्रेस को मजबूत स्थिति में बताया जा रहा है, हालांकि भाजपा भी बोर्ड बनाने के लिए प्रयास कर रही है। शिवगंज और पिंडवाड़ा में भाजपा के भीतर एक धड़े की नाराजगी की बात सामने आई है। वहीं मंडार में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ऐसे में सोमवार का मतदान कई निकायों में बोर्ड गठन की तस्वीर साफ करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed