{"_id":"675c276cd027f5f10f0fd2aa","slug":"unopposed-election-of-all-office-bearers-of-abu-road-lawyers-board-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2412562-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: आबूरोड में वकील मंडल का निर्विरोध निर्वाचन, नई टीम ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: आबूरोड में वकील मंडल का निर्विरोध निर्वाचन, नई टीम ने ली शपथ
Fri, 13 Dec 2024 09:49 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 09:49 PM IST
सार
किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल न करने के कारण सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के बाद प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
वकील मंडल आबूरोड के सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आबूरोड में शुक्रवार को वकील मंडल के सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। इसके बाद वकील मंडल सदस्यों ने पटाखे फोड़कर एवं मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई। मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेंद्रसिंह सोलंकी ने बताया कि वकील मंडल आबूरोड के पदाधिकारियों के लिए शुक्रवार को चुनाव प्रक्रिया करवाई गई। इसमें विक्रमसिंह देवड़ा ने अध्यक्ष, भंवरसिंह राव ने उपाध्यक्ष, भावाराम गरासिया ने सचिव, इमरानखान मोयल ने सहसचिव, भरत दादारिया ने कोषाध्यक्ष एवं विनोद सोनी ने पुस्तकालय सचिव के लिए अपना नामांकन जमा करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नामांकन प्रक्रिया दाखिल करने का समय पूरा होने तक किसी ने भी अपना नामांकन जमा नहीं करवाया। इस पर चुनाव मैदान में इन सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही वकील मंडल सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई। निर्वाचन अधिकारी द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाकर उन्हें प्रमाण पत्र जारी किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहित शर्मा, श्रीमती ग्रीष्मा शर्मा एवं निवर्तमान अध्यक्ष मनीष जैन सहित वकीलों द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन हबीब अहमद सिद्दीकी द्वारा किया गया।
विज्ञापन