{"_id":"6800eda05b11faac40075026","slug":"union-home-minister-amit-shah-reached-brahmakumari-institute-of-sirohi-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah: सिरोही पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, कहा- 'मन को शांत करने का रास्ता दिखा रहा ब्रह्माकुमारी संस्थान'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amit Shah: सिरोही पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, कहा- 'मन को शांत करने का रास्ता दिखा रहा ब्रह्माकुमारी संस्थान'
Thu, 17 Apr 2025 05:31 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 17 Apr 2025 05:31 PM IST
सार
Amit Shah: गृहमंत्री ने सुरक्षा बलों की सराहना करते हुए कहा कि हमारा देश आज सुरक्षित है तो यह हमारे सुरक्षा बलों की कुर्बानियों और मेहनत की वजह से है। वे देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हैं, लेकिन इससे उन पर काफी मानसिक दबाव भी पड़ता है।
विज्ञापन
ब्रह्माकुमारी संस्थान पहुंचे अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित ‘आंतरिक जागृति के माध्यम से आत्म-सशक्तिकरण’ विषय पर राष्ट्रीय संवाद और थीम लॉन्च समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 75 साल की आजादी के बाद हमारा देश दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और जल्द ही हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। हम उम्मीद करते हैं कि जब देश आजादी के 100 साल पूरे करेगा, तब हम हर क्षेत्र में नंबर 1 होंगे।
पढ़ें: रणथंभौर में कार्तिक की बाघ के हमले में मौत नहीं 'हत्या' है...कब तक सहेगा राजस्थान? डोटासरा का हमला
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के अंदर इस सपने को पूरा करने की क्षमता है और हमारी संस्कृति में आत्मा को परमात्मा से जोड़ने की ताकत है। देश को इसी दिशा में आगे बढ़ना चाहिए और ब्रह्माकुमारी जैसे संस्थान इसमें बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। गृहमंत्री ने सुरक्षा बलों की सराहना करते हुए कहा कि हमारा देश आज सुरक्षित है तो यह हमारे सुरक्षा बलों की कुर्बानियों और मेहनत की वजह से है। वे देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हैं, लेकिन इससे उन पर काफी मानसिक दबाव भी पड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान हमारे सुरक्षा बलों को तनाव से बाहर निकालने और मन, शरीर और आत्मा को शांत करने का एक बेहतरीन रास्ता दिखा रहा है।
सशक्त भारत के निर्माण में कुशल सारथी के रूप में लिए बेहतरीन निर्णय: भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री देश की सुरक्षा नीति के कुशल सारथी होने के साथ-साथ देश की आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों के भी संरक्षक हैं। आपने देश की आंतरिक सुरक्षा, संवैधानिक सुधारों और राष्ट्रीय अखंडता को सशक्त बनाने वाले कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनकी प्रतीक्षा देश दशकों से कर रहा था। मुख्यमंत्री ने अनुच्छेद 370 के स्थायी समाधान को कश्मीर घाटी में शांति, नवाचार और प्रगति की नींव रखने वाला ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे कश्मीर में अलगाववाद और आतंकवाद की जड़ें कमजोर हुई हैं। वहीं, नक्सलवाद के खिलाफ आपकी 'जीरो टॉलरेंस' नीति के चलते वे क्षेत्र, जो कभी भय और हिंसा के पर्याय थे, आज शांति और विकास के मार्ग पर अग्रसर हैं।
आध्यात्मिक उन्नति भी राष्ट्र की मजबूती का आधार
भजनलाल शर्मा ने कहा कि ब्रह्माकुमारी के इस कार्यक्रम में गृह मंत्री की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि वे देश की सुरक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक उन्नति को भी राष्ट्र की मजबूती का आवश्यक आधार मानते हैं। उन्होंने पूज्य राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन त्याग, प्रेम, सेवा और साधना की मिसाल रहा है। उनके विचार करोड़ों लोगों को प्रेरणा और मार्गदर्शन देते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ब्रह्माकुमारी की जिम्मेदारी अब राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी ने संभाल ली है। उनके मार्गदर्शन में सेवाएं नए आयाम हासिल करेंगी। उन्होंने संस्थान की इस वर्ष की थीम को वर्तमान सामाजिक, राजनीतिक और वैश्विक परिदृश्य में अत्यंत प्रासंगिक बताया।
राजयोग से मिलती है मानसिक शांति: बीके मोहिनी दीदी
ब्रह्माकुमारीज की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी ने कहा कि जब हम 'ओम शांति' कहते हैं, तो हम यह महसूस करते हैं कि हम शांत स्वरूप आत्मा हैं और उसी दृष्टि से सबको देखते हैं। यदि हमारे भीतर शांति नहीं है, तो केवल शांति की बातें करने से कोई लाभ नहीं होगा। सबसे पहले हमें अपने भीतर शांति लानी होगी। उन्होंने कहा कि राजयोग ध्यान से मानसिक शांति प्राप्त होती है, जिससे मन, बुद्धि और संस्कारों की एकाग्रता आती है। ध्यान से आत्मा के सात गुण ज्ञान, सुख, शांति, प्रेम, पवित्रता, शक्ति और आनंद जागृत होते हैं।
गृह मंत्री का अभिनंदन, दादी को श्रद्धांजलि
गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत अतिरिक्त महासचिव डॉ. मृत्युंजय भाई ने इलायची की माला और राजस्थानी पगड़ी पहनाकर किया। उन्हें सोमनाथ मंदिर की प्रतिकृति भेंट की गई। बीके करुणा भाई और बीके शिविका बहन ने मधुबन का मॉडल सौंपा। मधुर वाणी ग्रुप ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। अमित शाह ने दिवंगत मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी को श्रद्धांजलि अर्पित की और नवनियुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी एवं अतिरिक्त प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी का सम्मान किया।