{"_id":"66331a00f711c1dcf80fa33d","slug":"they-used-to-hide-in-the-dark-and-pelt-stones-on-vehicles-in-sirohi-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: अंधेरे में छिपकर वाहनों पर करते थे पथराव, पुलिस ने शांतिभंग में चार लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: अंधेरे में छिपकर वाहनों पर करते थे पथराव, पुलिस ने शांतिभंग में चार लोगों को किया गिरफ्तार
Thu, 02 May 2024 10:13 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 02 May 2024 10:13 AM IST
सार
Sirohi: सिरोही जिले के आबूरोड सदर पुलिस टीम द्वारा रेवदर मार्ग पर रात के अंधेरे में छिपकर वाहनों पर पथराव करने के मामले में 4 आरोपियों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस के अनुसार इस मामले में चंडेला, पुलिस थाना आबूरोड सदर निवासी जोगाराम पुत्र लालाराम, कान्ति पुत्र अमरा , फताराम, मोहन पुत्र अन्ना गरासिया को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी रात के अंधेरे में छिपकर वाहनों पर पथराव करते थे। गौरतलब है कि रेवदर मार्ग पर बीते कई दिनों से रात के समय अंधेरे में वाहनों पर पथराव करने तथा इस दौरान वहां से आवाजाही करने वाले वाहन चालकों एवं राहगीरों के साथ मारपीट कर लूटपाट करने की एक के बाद एक कई घटनाएं हुई है। हालांकि, ये लोग अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन