{"_id":"67d92292d4969558c008bcf2","slug":"theft-in-a-jewelers-shop-in-kalandri-2-months-ago-revealed-3-accused-arrested-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2736647-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: कालंद्री में दो माह पुरानी चोरी का खुलासा, ज्वैलर्स शॉप को निशाना बनाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: कालंद्री में दो माह पुरानी चोरी का खुलासा, ज्वैलर्स शॉप को निशाना बनाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Tue, 18 Mar 2025 04:34 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 04:34 PM IST
सार
चोरी की घटना 19 जनवरी 2025 की रात को हुई थी, जिसकी रिपोर्ट 20 जनवरी को दर्ज करवाई गई थी। दुकान का ताला टूटा हुआ मिला था और सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी हो गई थी। पुलिस टीम ने लगातार दबिश देकर जालोर और सिरोही जिले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सिरोही। कालंद्री में 2 माह पूर्व ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार किए
विस्तार
कालंद्री पुलिस थानाधिकारी टीकमाराम की अगुवाई में टीम ने वलदरा रोड स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान पर दो माह पूर्व हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार इस मामले में कालंद्री जिला सिरोही निवासी थानाराम पुत्र नेतीरामजी रेबारी ने 20 जनवरी 2025 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वलदरा रोड, ग्राम कालंद्री स्थित उसकी सोने-चांदी की दुकान फर्म चामुंडा ज्वेलर्स की दुकान है। उसकी दुकान में 19 जनवरी 2025 को रात में चोरी हुई है। वह सवेरे करीब 9 बजे उसकी दुकान पर गया तो दुकान के ताले टूटे हुए थे। दुकान में तोड़फोड़ की हुई थी। अंदर दुकान के काउंटर से सोने और चांदी के गहने नहीं मिले और गल्ले में से नकद राशि भी गायब थी। उस दौरान अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के छिपने के संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। इस दौरान लगातार किए गए प्रयासों के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
ये भी पढ़ें- सरकारी पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन जोड़कर 500 बीघा में खेती करने का मामला, सात आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सिरोही जिले में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवाराम चौधरी और वृताधिकारी वृत रेवदर मनोज गुप्ता के सुपरविजन में कालंद्री थानाधिकारी टीकमाराम की अगुवाई में टीम द्वारा यह कार्रवाई की। इसमें जावाल, पुलिस थाना बरलुट, जिला सिरोही निवासी कमलेश कुमार पुत्र फुलाराम माली, वलदरा, पुलिस थाना कालंद्री, जिला सिरोही निवासी विक्रमदान पुत्र मुरारदान चारण एवं दासपा, पुलिस थाना भीनमाल, जिला जालोर निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र मोहन सिंह राव को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में कालंद्री पुलिस थाना के सहायक उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, घेवरचंद, कांस्टेबल विनोद कुमार, डीसीआरबी सिरोही के कांस्टेबल रमेश कुमार, कालंद्री पुलिस थाना के कांस्टेबल नेहपाल सिंह, प्रकाश कुमार, करण मीणा एवं महेंद्र मीणा सम्मिलित रहे।