फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi accused involved in robbery of truck drivers at night on National Highway has been arrested

Sirohi: नेशनल हाइवे पर रात में ट्रक चालकों के साथ लूट वारदात में शामिल आरोपी गिरफ्तार, जिलास्तर का है अपराधी

Sat, 02 Nov 2024 07:46 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 02 Nov 2024 07:46 AM IST
सार

सिरोही पुलिस ने लूट मामले में कार्रवाई की है। नेशनल हाइवे पर ट्रक चालकों के साथ लूट की वारदात में शामिल आरोपी गिरफ्तार हुआ है। गिरफ्तार आरोपी जिले में टॉप-10 अपराधियों में शामिल है।

विज्ञापन
Sirohi accused involved in robbery of truck drivers at night on National Highway has been arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले में सरूपगंज पुलिस द्वारा नेशनल हाइवे पर रात में ट्रक चालकों के साथ लूट की वारदात में सम्मिलित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी जिलास्तर पर टॉप-10 अपराधियों में सम्मिलित था तथा उस पर दो हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

विज्ञापन


सरूपगंज थानाधिकारी कमल सिंह की अगुवाई में कारवाई की गई। इसमें सिलवाफली, वालोरिया, पुलिस थाना रोहीडा, जिला सिरोही निवासी किरीया पुत्र मंछीराम गमेती भील को गिरफ्तार किया गया। आरोपी घटना के बाद से पुलिस से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। कई बार आरोपी के घर दबिश दी गई। लेकिन, वह नहीं मिला। दीपावली के त्योहार पर आरोपी के घर आने की संभावना होने पर पुलिस टीम मुखबिरी तंत्र के संपर्क में रही। जैसे ही आरोपी के घर आने की सूचना मिली पुलिसकर्मियों द्वारा 
विज्ञापन

उसके घर के चारो ओर घेरा डालकर गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार कर जेल भिजवाए जा चुके हैं। आरोपी के खिलाफ सरूपगंज थाने में विभिन्न धाराओं में तीन मामले दर्ज हैं। कार्रवाई में पुलिस थाना सरूपगंज के कांस्टेबल गोविंदराम, दिनेश कुमार, वागाराम, बखतराम, पुखराज, बजरंगलाल, रामलाल, दिनेश कुमार, पुनाराम, सुरेश कुमार, तेजाराम, मोरमुकुट सिंह एवं दलपत सिंह की टीम सम्मिलित रही। गौरतलब है कि आरोपी द्वारा अपने सहयोगी के साथ मिलकर आठ मई 2024 की रात को उडवारिया के पास खाना बना रहे एक ट्रेलर ड्राइवर पर पत्थरबाजी करते हुए डीजल चोरी कर भाग गए था। इस मामले में ड्राइवर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed