फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Sirohi Ranked Among Top 10 in Case Disposal on Sampark Portal, Collector Conducts Review Meeting

Sirohi News: संपर्क पोर्टल पर प्रकरणों के निस्तारण में सिरोही टॉप-10 में शामिल, कलेक्टर ने की समीक्षा बैठक

Tue, 10 Jun 2025 11:12 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Tue, 10 Jun 2025 11:12 AM IST
सार

संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा और उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए डीओआईटी सभागार में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Sirohi News: Sirohi Ranked Among Top 10 in Case Disposal on Sampark Portal, Collector Conducts Review Meeting
सिरोही जिला मुख्यालय पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक

विस्तार

जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में डीओआईटी सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निस्तारण के पश्चात परिवादियों से संपर्क कर उनकी संतुष्टि की भी पुष्टि की जाए।

विज्ञापन


बैठक में जिला कलेक्टर चौधरी ने कहा कि मई माह में सिरोही जिला संपर्क पोर्टल पर प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर प्रदेश के शीर्ष 10 जिलों में शामिल रहा है, जो जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि को बरकरार रखते हुए इसमें और सुधार की गुंजाइश है, जिसके लिए सभी अधिकारी गंभीरता से प्रयास करें।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए कि पोर्टल पर 30 दिन से अधिक लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। सभी विभागों को प्रतिदिन एक निश्चित समय निर्धारित कर प्रकरणों का निस्तारण करने के आदेश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Weather News:  राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, श्रीगंगानगर में तापमान 47.3 डिग्री तक पहुंचा; जानें हाल

अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेशराय सापेला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाशचंद अग्रवाल, एसई वॉटरशेड संजय दवे, सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी, डीटीओ आरपी वैष्णव और एसीएफ जगदीश विश्नोई सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। जबकि ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।


बैठक में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागीय गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर चौधरी ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी राज्य सरकार द्वारा निर्धारित कैलेंडर के अनुसार गतिविधियां करवाना सुनिश्चित करें और उन्हें संबंधित पोर्टल पर अपलोड भी करें।

इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी सरकारी कार्यालयों में नियमित रूप से साफ-सफाई, पौधारोपण, पेंशन सत्यापन तथा पीएम किसान योजना के अंतर्गत भौतिक सत्यापन की कार्रवाई समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed